TRENDING TAGS :
जनसंख्या में उछाल, लेकिन माओं की गोद सूनी? भारत की बढ़ती आबादी और घटती फर्टिलिटी रेट पर UN की रिपोर्ट ने खोले राज
India Population 2025: जनगणना शुरू होने से पहले ही भारत की जनसंख्या पर ताजा रिपोर्ट सामने आई है।
India Population 2025 (Photo: Social Media)
India Population 2025: संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई जनसांख्यिकी रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या 2025 में 1.46 अरब पहुंचने का अनुमान है, जो पूरी दुनिया में सर्वाधिक होगी। इसी के साथ रिपोर्ट में आगे बताया गया कि भारत की कुल फर्टिलिटी रेट यानी प्रजनन दर घटकर प्रति महिला अब 1.9 जन्म रह गई है। यह प्रतिस्थापन दर 2.1 से कम है।
भारत में कितनी है अब फर्टिलिटी रेट?
भारत में कुल फर्टिलिटी रेट अब 1.9 बच्चे प्रति महिला हो गई है, जो प्रतिस्थापन दर 2.1 से कम है। इसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की 2025 विश्व जनसंख्या स्थिति (SOWP) रिपोर्ट में हुआ है। इसका मतलब है कि औसतन भारतीय महिलाएं अब उतने बच्चे नहीं पैदा कर रही हैं जिससे जनसंख्या बिना माइग्रेशन के अगली पीढ़ी में स्थिर रह सके। लेकिन बच्चों के जन्म दर में गिरावट आने के बावजूद भी भारत की युवा जनसंख्या बड़ी है।
भारत की युवा आबादी
भारत के जन्म दर में कमी होने के बावजूद देश में युवा आबादी सबसे अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 0-14 साल के बच्चों की संख्या 24 प्रतिशत, 10-19 साल के युवाओं की 17 प्रतिशत और 10-24 साल के लोगों की 26 प्रतिशत है। इसी के साथ देश की 68 प्रतिशत आबादी कामकाजी उम्र यानी 15-64 साल की है। वहीं भारत में बुजुर्गों की आबादी (65 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले) 7 प्रतिशत है, जो आने वाले सालों में और बढ़ेगी।
इसके अलावा 2025 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में जीवन प्रत्याशा पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का है। देश में पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 71 साल और महिलाओं की 74 साल रहने का अनुमान है।
UNFPA की भारत प्रतिनिधि ने क्या कहा?
UNFPA की भारत प्रतिनिधि एंड्रिया एम वोजनार ने कहा, "भारत में फर्टिलिटी रेट तेजी से कम हुई है। 1970 में प्रति महिला के लगभग 5 बच्चे होते थे, लेकिन अब यह 2 तक आ गया है। इसका श्रेय बेहतर शिक्षा और हेल्थ केयर तक पहुंच को जाता है।"
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge