×

इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, 166 साल में पहली बार हुआ ऐसा, रेल मंत्री ने दी जानकारी

भारतीय रेलवे से लाखों यात्री हर रोज यात्रा करते हैं। रेलवे के लिए साल 2019 इस लिहाज से बेहद खास रहा। भारतीय रेलवे ने 166 साल के अपने लंबे इतिहास में कमाल कर दिया। 166 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस साल किसी भी यात्री की जान नहीं गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 26 Dec 2019 3:57 PM GMT
इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, 166 साल में पहली बार हुआ ऐसा, रेल मंत्री ने दी जानकारी
X

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे से लाखों यात्री हर रोज यात्रा करते हैं। रेलवे के लिए साल 2019 इस लिहाज से बेहद खास रहा। भारतीय रेलवे ने 166 साल के अपने लंबे इतिहास में कमाल कर दिया। 166 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस साल किसी भी यात्री की जान नहीं गई है।

इंडियन रेलवे ने दावा किया है कि इस वित्तीय वर्ष में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है। यानी भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में 2019-20 'जीरो पैसेंजर डेथ' का गवाह बना है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सेफ्टी फर्स्ट: 166 साल में पहली बार, चालू वित्त वर्ष में भारतीय रेल में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें...CAA पर UP में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज से पहले कई जिलों में इंटरनेट बंद

अपने दूसरे ट्वीट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे सेवाओं के एकीकृत होने से रेलवे की सुविधाओं, कार्यशैली, और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सुधार आयेगा। यह निर्णय विश्वस्तरीय रेल सेवायें देने के हमारे संकल्प की दिशा में उठाया गया एक कदम है, इससे रेलवे और बेहतर होगी तथा देश के विकास में अपना और अधिक योगदान देगी।

बता दें कि 6 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने देश भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और सुरक्षा उपायों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा था। बीते नवंबर में ही रेल मंत्रालय ने दावा किया था कि सुरक्षा में सुधार के लिए रेल पटरियों को आधुनिक बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने की सुप्रीम कोर्ट से ये बड़ी मांग, कहा- मस्जिद…

बता दें कि देश में 1853 में पहली बार मुंबई से ठाणे के बीच ट्रेन चली थी, तब से लेकर अब तक 166 में पहली बार यह हुआ है कि जब किसी रेल हादसे में यात्री की जान नहीं गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story