×

पंच दिवसीय दीप पर्व पर दुल्हन की तरह सजी पिंकसिटी, बाजारों में बढ़ी रौनक

suman
Published on: 17 Oct 2017 3:27 AM GMT
पंच दिवसीय दीप पर्व पर दुल्हन की तरह सजी पिंकसिटी, बाजारों में बढ़ी रौनक
X

जयपुर: पिंकसिटी जयपुर एक बार फिर दीवाली के रंगों में रंगा नजर आने लगा है। हर साल यहां बाजार, महलों और मॉल को अलग-अलग तरह से सजाया जाता है। पूरे शहर में लाइटिंग की जाती है। शहरवासी भी बड़ी संख्या में रोशनी देखने शहर में अलग-अलग जगह पहुंचते हैं। जयपुर में हर साल शहर के अलग-अलग बाजारों में से बेस्ट सजावट का अवॉर्ड दिया जाता है। जिसके लिए तरह-तरह की सजावट के साथ पूरे शहर को रोशन किया जाता है। अलबर्ट हॉल, सिटी पैलेस, आमेर से नाहरगढ़ तक को लाइटों से रोशन किया जाता है। जलमहल, बिरला टेम्पल, आमेर किला, अलबर्ट हाल की खूबसूरती देखते ही बनती है।

बिरला टेंपल

जयपुर का गणपति प्लाजा

जयपुर का बाजार

जयपुर का अलबर्ट हॉल

जल महल

suman

suman

Next Story