TRENDING TAGS :
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खबर के बाद पल्हालन क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खबर के बाद पल्हालन क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। यह मुठभेड़ जारी है।"
Next Story