×

RIP श्री! अपनी मां के आखिरी लम्हों में उनके साथ ना रह सकीं जाह्नवी

बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अद्दकार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। यूं तो उनके जाने का गम हर किसी को सदमे में छोड़ गया, लेकिन जिसको इस बात से सबसे बड़ा झटका लगा वो है उनकी बेटी जाह्नवी कपूर। दरअसल श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते दुबई में हो गई जहां वो एक शादी अटेंड करने गईं थी। इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी ख़ुशी थी। मगर जाह्नवी नहीं।

tiwarishalini
Published on: 25 Feb 2018 4:21 AM GMT
RIP श्री! अपनी मां के आखिरी लम्हों में उनके साथ ना रह सकीं जाह्नवी
X

मुंबई: बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अद्दकार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। यूं तो उनके जाने का गम हर किसी को सदमे में छोड़ गया, लेकिन जिसको इस बात से सबसे बड़ा झटका लगा वो है उनकी बेटी जाह्नवी कपूर। दरअसल श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते दुबई में हो गई जहां वो एक शादी अटेंड करने गईं थी। इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी ख़ुशी थी। मगर जाह्नवी नहीं।

अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के चलते नहीं रह सकी साथ

- जाह्नवी कपूर अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के चलते इस वेडिंग में अपने परिवार वालों के साथ नहीं जा सकीं। मगर उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि वो आखिरी बार अपनी मां को देख रही हैं।

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि महज़ 54 साल की उम्र में श्रीदेवी इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा बोल देंगी। तभी तो बोनी कपूर अपनी छोटी बेची खुशी और पत्नी श्रीदेवी के साथ ये शादी अटेंड करने दुबई तो पहुंच गए, लेकिन जाह्नवी को मुंबई में छोड़ गए।

- अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त जाह्नवी पर ये ख़बर बिजली बनकर टूटी।

- उन्हें अब ये गम ज़िन्दगी भर सताएगा कि अपनी पहली फिल्म के चलते वो अपनी मां श्रीदेवी के आखिरी लम्हों में उनके साथ नहीं रह सकीं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story