×

तुरंत खरीदें सोना! लगातार तीसरे दिन हो गया सस्ता, जरा भी देरी ना करें

आम आदमी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जिन लोगों को सोना पसंद है उन्हें तो खबर बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी। दरसल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट और घरेलू डिमांड घटने से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 10 ग्राम सोने के दाम 39,347 रुपये से गिरकर 38,975 रुपये पर आ गए है। व

Roshni Khan
Published on: 17 April 2023 10:51 AM GMT
तुरंत खरीदें सोना! लगातार तीसरे दिन हो गया सस्ता, जरा भी देरी ना करें
X

नई दिल्ली: आम आदमी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जिन लोगों को सोना पसंद है उन्हें तो खबर बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी। दरसल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट और घरेलू डिमांड घटने से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 10 ग्राम सोने के दाम 39,347 रुपये से गिरकर 38,975 रुपये पर आ गए है। वहीं, इस दौरान चांदी भी 1,150 रुपए तक सस्ती हो गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशी बाजारों में कीमतें बहुत तेजी से गिरी है। साथ ही, सोना महंगा होने से घरेलू बाजार में डिमांड नहीं है। इसीलिए कीमतों पर दबाव जारी है।

ये भी देखें:रिकॉर्डिंग सुपरस्टार के जीवन का ये रहस्य, जिसके सदमे ने बना दी जिंदगी

सोने के नए भाव-दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाले सोने के दाम 372 रुपए गिरकर 38,975 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की तर्ज पर चांदी भी 1,150 रुपए के नुकसान से 48,590 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

सोमवार को 24 कैरट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) सोने का भाव 39,347 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 49,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। मोहर्रम के मौके पर मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहा था।

HDFC सिक्युरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट तपन पटेल का कहना है सोने की ऊंची कीमतों की वजह से हाजिर बाजार में त्योहारी मांग रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। साथ ही, वैश्विक बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना 1,490 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी बढ़त के साथ 18.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

ये भी देखें:गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा, 70 साल से समस्या बना है पाक: सेरिंग

सरकार की स्कीम में भी खरीद सकते हैं सस्ता सोना-सोने की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र की मोदी सरकार सस्ते सोने की नई स्कीम लाई है। 9 से 13 सितंबर के बीच सरकारी योजना Sovereign Gold Bond में सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है।

इस योजना के अंदर आप बाजार भाव के मुकाबले करीब 1100 रुपए कम में सोना खरीद सकते है। मौजूदा समय में सोने की कीमतें 40 हजार रुपए प्रति दस ग्राम है।

ये भी देखें:एक्ट्रेस का करियर चौपट: तो इस वजह से चली गयी बड़ी-बड़ी फिल्में

इस योजना के तहत 38,900 रुपए प्रति दस ग्राम में सोना मिल रहा है। साथ ही, गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर आपको ब्याज भी मिलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदने पर सरकार 50 रुपए की छूट भी मिल रही है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story