×

Landslide In Assam: असम में भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही! 5 की मौत, 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Landslide In Assam: असम राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और शहरी बाढ़ की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन के कारण बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 31 May 2025 1:54 PM IST
Landslide In Assam
X

Landslide In Assam (Photo Credit: social media)

Landslide In Assam: असम राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और शहरी बाढ़ की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन के कारण बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब अचानक हुए भूस्खलन के कारण रिहायशी क्षेत्र इस घटना के चपेट में आ गए।

ASDMA की तरफ से आज सुबह 9 बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल शहरी बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। इन क्षेत्रो में लगभग 10,150 लोग बाढ़ और भूस्खलन के चपेट में आए हैं, जिनमें कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

भूस्खलन की घटनाएं और आमजनता को हानि


कामरूप (मेट्रो) जिले के कई जगहों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी वर्षा हो रही है, जिससे मिट्टी की पकड़ बेहद कमजोर हो गई थी। बीती शुक्रवार रात हुई भारी वर्षा के काऱण भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आयी। इन घटनाओं में करीब 5 लोगों की दर्नाक मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे, 1 महिला और 2 पुरुष हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन कई इलाकों पर रास्ते बंद होने के कारण राहत पहुंचाने में समस्याएं आ रही हैं।

शहरी बाढ़ की स्थिति


राज्य के 5 राजस्व मंडलों जिसमें गुवाहाटी, चायगांव, रंगिया, सिलचर और सोनापुर में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गयी है। शहरी नालों के तगड़ा जाम होने और नदियों में जलभराव के कारण घरों, दुकानों और स्कूलों में पानी भर गया है। गुवाहाटी शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण आमजन अस्त-व्यस्त हो गए है। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में बहुत सी दिक्कतों का समाना करा पड़ रहा है और कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती भी हुई है।

प्रशासन की कार्रवाई

ASDMA ने स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है और राहत के लिए शिविरों की व्यवस्था रफ़्तार से की जा रही है। कामरूप (मेट्रो) जिले में कई परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जहां खाने-पीने और चिकित्सा की सुविधाएं प्रदान जी जा रही हैं। एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी वहां पर तैनात हैं ताकि राहत कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा सके।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों तक भारी वर्षा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदियों और पहाड़ी ढलानों के करीब न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।


असम में पिछले कई सालों से हर मॉनसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन समस्याएं आम होती जा रही हैं। इस बार भी प्रकृति का प्रकोप लोगों के जीवन पर मुश्किल पड़ा है। राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता अब जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्थानीय लोगों से संयम बरतने और प्रशासन के कार्य में मदद करने की अपील की गई है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!