TRENDING TAGS :
पाक की 'नापाक' हरकत नहीं रही थम, सुरक्षाबलों ने किये 5 IED बरामद, LoC पर 11वें दिन भी सीजफायर का उल्लंघन
India Pakistan War: पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने 5 IED बरामद किया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने LoC पर लगातार 11वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया।
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
India Pakistan War: पहलगाम हमले के बाद पुंछ जिले में एक बड़ा हमला टल गया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने टिफिन बॉक्स में छिपाए गए 5 IED बरामद किया है। फिलहाल भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं खुफिया एजेंसियों ने जेलों में आतंकी हमले होने का शक जताया, जिसके बाद जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।
उधर पहलगाम आतंकी हमले के 13 दिन बाद भी पाकिस्तान की तरफ से फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया। सोमवार को भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 4 और 5 की मध्य रात को पाकिस्तान की तरफ से LoC के पास 8 अग्रिस सेक्टरों में गोलीबारी हुई।
क्या है मामला
इस मामले में जानकारी देते हुए जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 4 और 5 कि मध्य रात को पाकिस्तान की ओर से लगातार 11वीं बार नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 8 सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसमें कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर शामिल हैं। पाकिस्तान की तरफ से हुई ये गोलीबारी बिना उकसावे के हुई है, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारतीय सेना ने सिखाया सबक
पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि, भारतीय सेना की तरफ से भी लगातार इसका जवाब दिया जा रहा है। बता दें कि इससे एक दिन पहले LoC से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया था। फिलहाल घटना के बाद सेना अलर्ट पर है और LoC के आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी पर पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पर्यटकों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली। इसके बाद से ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़े एक्शन ले रहा है। सबसे पहले भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसके अलावा भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक की, दोनों देशों के बीच व्यापार पर रोक लगाई, हवाई क्षेत्र बंद किया, वाघा सीमा क्रॉसिंग बंद किया, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge