TRENDING TAGS :
NDA हो या INDIA अब तगड़ी टक्कर देगी जन सुराज, इस नेता की हाथ में चुनाव की कमान
Prashant Kishor: बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब अपने जन सुराज अभियान को संगठनात्मक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।
Prashant Kishor: बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब अपने जन सुराज अभियान को संगठनात्मक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज पूरी कर ली है और यह जिम्मेदारी देने जा रहे हैं अपने पुराने साथी और पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को।रविवार 18 मई 2025 को पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जन सुराज में एंट्री ने जहां चर्चाओं को हवा दी, वहीं अब सोमवार 19 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर खुद उदय सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान कर सकते हैं। यह कदम बिहार में विपक्ष की राजनीति में नई जान डाल सकता है।
कौन हैं उदय सिंह?
उदय सिंह पूर्णिया के पूर्व सांसद रह चुके हैं। वे 2004 और 2009 में भारतीय जनता पार्टी से सांसद बने थे, लेकिन 2014 में हार गए। 2019 में उन्होंने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन फिर जीत नहीं पाए। 2024 में पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने खुद को चुनावी रेस से बाहर कर लिया था। राजनीति के अलावा उदय सिंह एक जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी भी हैं।
उदय सिंह अपनी लक्जरी वैनिटी वैन के लिए भी खासे मशहूर हैं, जिसे उन्होंने 2011 में बनवाया था। हाल ही में जब पीके पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी छात्रों के समर्थन में उतरे थे, तो यही वैन भी उनके साथ थी, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। बताया जाता है कि इस वैन की कीमत कई करोड़ रुपये है।
प्रशांत किशोर की बिसात हुई तेज
आरसीपी सिंह के बाद अब उदय सिंह जैसे मजबूत चेहरे को सामने लाकर प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को हल्के में नहीं ले रहे। जन सुराज अब सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने की तैयारी में है। हर नया चेहरा इस मिशन को एक नई धार दे रहा है और बिहार के सियासी गलियारों में हलचल भी बढ़ा रहा है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge