TRENDING TAGS :
दुनियाभर में आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संदेश देकर लौटे डेलिगेशन से आज मिलेंगे पीएम मोदी, विदेश दौरे की रिपोर्ट पर होगा फोकस
PM Modi Meet Deligation: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेशों में भारत का रुख स्पष्ट करके लौटे डेलिगेशन आज पीएम मोदी से मिलेंगे।
PM Modi Meet Deligation (Photo: Social Media)
PM Modi Meet Deligation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को ऑल-पार्टी डेलिगेशन से मुलाकात करने वाले हैं। यह मुलाकात शाम 7 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इस मीटिंग में विदेश दौरे से लौटे सभी डेलिगेशन ग्रुप अपने- अपने विदेश यात्रा की जानकारी पीएम मोदी से शेयर करेंगे।
बता दें कि सभी डेलिगेशन अलग- अलग देश जाकर ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का जीरो टॉलरेंस का रुख बताने गए थे। केंद्र सरकार ने खुद ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलग- अलग पार्टियों के 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा था, ताकि वे दुनियाभर के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर सके। अब सभी डेलिगेशन ग्रुप भारत लौट आए हैं, जिसके बाद आज शाम तक उनकी मुलाकात अब पीएम मोदी से होगी। इस दौरान विदेश दौरे की रिपोर्ट पर फोकस किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भेजे गए डेलिगेशन में शामिल थे ये सांसद
जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बेसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने 26 पर्यटक को बेरहमी से मार दिया। इसके जवाब में ही भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर लाया गया, जिसके तहत 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई शुरू हो गई थी और तनाव उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद दोनों देशों की सहमति के बाद सीजफायर लागू हुआ। भारत की तरफ से आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, आतंकवादियों का समर्थन कर रहे पाकिस्तान को बेनकाब करना, आतंक के खिलाफ दुनिया को एकजुट का संदेश, और पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति के बारे में बताने के लिए सरकार ने 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा। इसके तहत 7 डेलिगेशन बनें।
पहला ग्रुप बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा का था, जिसमें डॉ. निशिकांत दुबे (बीजेपी), फंगनन कोन्याक (बीजेपी), रेखा शर्मा (बीजेपी), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), सतनाम सिंह संधू (मनोनीत), गुलाम नबी आजाद (DPAP) और राजदूत हर्ष श्रृंगला शामिल थे। यह ग्रुप सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया गया था।
दूसरा ग्रुप बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद का था, जिसमें डॉ दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (बीजेपी), समिक भट्टाचार्य (बीजेपी), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना UBT), डॉ अमर सिंह (कांग्रेस), गुलाम अली खटाना (मनोनीत), एम जे अकबर (मनोनीत) और राजदूत पंकज सारण शामिल थे। यह ग्रुप यूके, फ्रांस, जर्मनी, ईयू, इटली और डेनमार्क गया था।
तीसरा ग्रुप JDU सांसद संजय कुमार झा का था। इसमें अपराजिता सारंग, यूसुफ पठान, बृज लाल, डॉ जॉन ब्रिटास, प्रधान बरुआ, डॉ हेमांग जोशी, सलमान खुर्शीद और राजदूत मोहन कुमार शामिल थे। यह ग्रुप इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर गया था।
चौथा ग्रुप शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे का था। इसमें बांसुरी स्वराज, ईटी मोहम्मद बशीर, अतुल गर्ग, डॉ सस्मित पात्रा, मनन कुमार मिश्रा, एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजन चिनॉय शामिल थे। यह ग्रुप UAE, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सिएरा लियोन दौरे पर था।
पांचवां ग्रुप कांग्रेस सांसद शशि थरूर का था। इसमें शाम्भवी, सरफराज अहमद, एम हरीश बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, मिलिंद मुरली देवड़ा, और राजदूत तरणजीत सिंह संधू, तेजस्वी सूर्या शामिल थे, जिन्होंने USA, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा किया।
ग्रुप छह DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि का था, जिसमें राजीव राय, मियां अल्ताफ अहमद, कैप्टन ब्रिजेश चौटा, प्रेम चंद गुप्ता, डॉ अशोक कुमार मित्तल और राजदूत मंजीव एस पुरी और जावेद अशरफ शामिल थे। यह डेलिगेशन स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस दौरे पर था।
सातवां ग्रुप NCP- SCP सांसद सुप्रिया सुले का था, जिसमें राजीव प्रताप रूडी, विक्रमजीत सिंह साहनी, मनीष तिवारी, अनुराग सिंह ठाकुर, लावु कृष्ण देवरायलु, आनंद शर्मा, वी. मुरलीधरन और राजदूत सैयद अकबरुद्दीन शामिल थे। यह डेलिगेशन मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका गया था।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge