×

महान साइंटिस्ट का निधन: शोक में पूरा देश, जानें कौन थे ये महान शख्स

कट, कॉपी पेस्ट को जिन्होंने इन्वेंट किया वो शायद स्टीव जॉब्स की तरह नाम तो न हो सका, लेकिन उनका योगदान अहम है। लेकिन आपको यह जानकर दुःख होगा कि कट, कॉपी पेस्ट तकनीक के जन्मदाता का आज निधन हो गया है। इस साइंटिस्ट का नाम लैरी टेस्लर है।

SK Gautam
Published on: 20 Feb 2020 11:26 AM GMT
महान साइंटिस्ट का निधन: शोक में पूरा देश, जानें कौन थे ये महान शख्स
X

नई दिल्ली: कंप्यूटर की टेक्नोलॉजी में कट, कॉपी और पेस्ट एक बहुत ही सरल शॉर्टकट है। जिसे कंप्यूटर की जानकारी रखने वाला हर व्यक्ति जनता है। और इसे हर व्यक्ति इस शार्टकट का प्रयोग करता है। कट, कॉपी पेस्ट को जिन्होंने इन्वेंट किया वो शायद स्टीव जॉब्स की तरह नाम तो न हो सका, लेकिन उनका योगदान अहम है। लेकिन आपको यह जानकर दुःख होगा कि कट, कॉपी पेस्ट तकनीक के जन्मदाता का आज निधन हो गया है। इस साइंटिस्ट का नाम लैरी टेस्लर है।

ऐसे हुई थी कट, कॉपी और पेस्ट टेकनिक की खोज

लैरी टेस्लर का जन्म न्यू यॉर्क में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी। 1973 में उन्होंने Xerox Palo Alto Research Center (PARC) ज्वाइन किया। यही से शुरू होती है कट, कॉपी और पेस्ट यूजर इंटरफेस की कहानी। टेस्लर ने PARC में टिम मॉट के साथ मिल कर जिप्सी टेक्स्ट एडिटर तैयार किया। इसी जिप्सी टेक्स्ट एडिटर में उन्होंने टेक्स्ट को कॉपी और मूव करने के लिए मोडलेस मेथड तैयार किया। यहां से ही कट, कॉपी और पेस्ट टर्म का इजाद हुआ।

ये भी देखें: ट्रंप के ताज दर्शन पर संकट! क्या अधूरा रहेगा पत्नी मेलानिया के साथ दीदार-ए ताज

लैरी टेस्लर अपने CV में लिखते हैं कि वो मोडलेस एडिटिंग और कट कॉपी पेस्ट के शुरुआती इन्वेंटर हैं। हालांकि, उन्होंने CV में ये भी लिखा था कि उन्हें गलती से फादर ऑफ ग्राफिकल यूजर इंटफेस फॉर मैकिनतॉश कहा गया, लेकिन वो नहीं हैं।

यूजर इंटरफेस और माउस नेविगेशन का क्रेडिट भी लैरी को ही जाता है

लैरी टेस्लर ने PARC में ही कट, कॉपी और पेस्ट डेवेलप किया। हालांकि बाद में ये कट, कॉपी और पेस्ट का कॉन्सेप्ट कंप्यूटर के इंटरफेस और टेक्स्ट एडिटर्स के लिए आ गया। जिस PARC कंपनी नें लैरी काम करते थे उसे ही शुरुआती ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और माउस नेविगेशन का क्रेडिट जाता है।

ये भी देखें: यूपी में सोने का भंड़ार: मची है ‘लूटम-लूट’, मौके पर मौजूद पुलिसफोर्स

गौरतलब है कि ऐपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने भी PARC के इस रिसर्च को ऐपल प्रोडक्ट्स को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया था। बताया जाता है कि जब स्टीव जॉब्स Xerox आए थे तो उसी टीम में लैरी टेस्लर भी वहां मौजूद थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story