×

भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने संभाला पदभार

भारत में सोहेल महमूद ने पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त के तौर पर बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया है। सोहेल ने अब्दुल बासित की जगह ली है।

tiwarishalini
Published on: 16 Aug 2017 6:45 PM GMT
भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने संभाला पदभार
X

नई दिल्ली: भारत में सोहेल महमूद ने पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त के तौर पर बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया है। सोहेल ने अब्दुल बासित की जगह ली है। सोहेल महमूद को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दूरी के बीच उन्हें नियुक्त किया गया है। बता दें, कि साल 2014 से लेकर अब तक अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपना इस्तीफा सौंपा था।

यह भी पढ़ें ... पाकिस्तान: अब्दुल बासित को पछाड़ पहली महिला विदेश सचिव बनीं तहमीना जंजुआ

जानें कौन हैं सोहेल महमूद?

-सोहेल महमूद (55) वाॅशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा और बैंकाॅक में स्थित पाकिस्तानी मिशनों में काम कर चुके हैं।

-उन्होंने इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की है।

-महमूद विदेश सेवा में 1985 में शामिल हुए थे।

-वह पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं।

-महमूद साल 1991 से 1994 के बीच वह टर्की में पाकिस्‍तान के राजदूत थे।

इसके अलावा वो साल 2009 से 2013 तक वह थाइलैंड में पाकिस्‍तान के राजदूत थे।

-सोहेल महमूद पाकिस्तान में विदेश मामलों के मंत्रालय में डीजी भी रह चुके हैं

-वह पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्रालय में कई अहम काम संभाल चुके हैं.

-भारत में ये उनका पहला अनुभव है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story