TRENDING TAGS :
तब संबंध बनाऊगीं...शादी के बाद राजा रघुवंशी के सामने सोनम ने रखी थी ये शर्त
Raja Raghuvanshi Murder Case Update: 11 मई को सोनम से शादी करने के बाद राजा रघुवंशी बेहद खुश था। वह अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ जीवन के हसीन ख्वाब बुन रहा था।
raja raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi Murder Case Update: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की परतें खुलती जा रही हैं। शादी के बाद पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गये राजा रघुवंशी का जरा भी एहसास नहीं था। उसकी जीवनसाथी ही उसके जीवन की हंता बन जाएगी। शिलांग में सोनम ने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया और फिर लापता होने का स्वांग रचा। हालांकि पुलिस ने उसे गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। सोनम अभी भी पुलिस के सामने ड्रामा कर रही है और खुद को निर्दोष बता रही है। वहीं अन्य चारों आरोपियों ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस सोनम को लेकर आज शिलांग के उसी घटनास्थल पर लेकर जाएगी। जहां सोनम ने वारदात को अंजाम दिया था।
सोनम ने राजा के सामने रखी थी शर्त
11 मई को सोनम से शादी करने के बाद राजा रघुवंशी बेहद खुश था। वह अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ जीवन के हसीन ख्वाब बुन रहा था। लेकिन उसकी पत्नी के माइंड में खौफनाक प्लानिंग चल रही थी। शादी के बाद से ही सोनम राजा से दूर रहती थी। वह इस शादी से खुश न हीं थी। इसलिए वह राजा को खुद के करीब आने से रोक रही थी। बताया जा रहा है कि राजा उसके करीब न आए। इसके लिए उसने यह शर्त रख दी कि पहले कामाख्या देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद ही वह राजा के साथ संबंध बनाएगी।
शादी के चार दिन बाद चली गयी मायके
सेनम राजा से शादी करने के बाद चार दिन ससुराल में रही और फिर उसके बाद वह अपने मायके चली गयी। सूत्रों के मुताबिक वहां उसने प्रेमी राज से मैसेज कर यह कहा कि राजा उसके करीब आ रहा है जोकि उसे पसंद नहीं आ रहा है।
हनीमून ट्रिप के लिए तैयार नहीं राजा
11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय चले गये। लेकिन यह बात भी सामने आ रही है कि राजा रघुवंशी हनीमून ट्रिप पर जाने के लिए राजी नहीं था। लेकिन अगर वह हनीमून के लिए नहीं जाता तो सोनम की प्लानिंग फेल हो जाती। ऐसे में सोनम ने राजा को हनीमून पर चलने के लिए मनाया और बिना बताए ही टिकट बुक कर दिया।
सोनम ने राजा से कहा कि वह पहले कामाख्या देवी के दर्शन करेगी और फिर उसके बाद उसके साथ संबंध बनाएगी। वह राजा को लगातार संबंध बनाने से रोक रही थी। जिसके लिए तरह-तरह के बहाने भी बना रही थी। अब पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया और फिर शिलांग पुलिस प्रेमी राज और तीन अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। जिसके बाद हनीमून से हत्या का पूरा सच सामने आ जाएगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge