×

जन्मदिन स्पेशल: मॉडलिंग करती थीं मेनका, दस साल बड़े संजय गांधी के साथ रचाई थी शादी

Aditya Mishra
Published on: 26 Aug 2018 5:04 AM GMT
जन्मदिन स्पेशल: मॉडलिंग करती थीं मेनका, दस साल बड़े संजय गांधी के साथ रचाई थी शादी
X

नई दिल्ली: आज मेनका गांधी का जन्मदिन है। मेनका गांधी ने अपनी उम्र से 10 साल बड़े संजय गांधी के साथ शादी की थी। मेनका की मां इस रिश्ते के खिलाफ थी। दोनों की लव लाइफ भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। 23 जून, 1980 को एक प्लेन क्रैश में संजय गांधी की मौत हो गई थी।newstrack.com आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहा है।

पहली नजर में ही आ गई थी पसंद

संजय गांधी को मॉडल रहीं मेनका पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं। मात्र 17 साल की उम्र में मेनका को पहला मॉडलिंग ब्रेक मिला था। एक विज्ञापन के लिए उन्होंने शूटिंग की थी। इसी विज्ञापन में मेनका को देखते ही संजय गांधी उन्हें दिल दे बैठे थे। दोनों की पहली मुलाकात मेनका की कजिन वीनू कपूर की शादी की पार्टी में 1973 में हुई थी। धीरे-धीरे फिर मुलाकातें बढ़ी। एक साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 1974 में शादी की थी।

रिश्ते के खिलाफ थी मेनका की मां

मेनका की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। लिहाजा, मेनका को उनकी दादी के घर भेज दिया गया। जुलाई, 1974 में मेनका वापस घर लौटीं और एक महीने बाद संजय से उनकी सगाई हुई। सिख परिवार में जन्मीं महज 18 साल की मेनका (26 अगस्त, 1956) से संजय ने 23 सितंबर, 1974 में शादी की थी। शादी के वक्त संजय मेनका से उम्र में 10 साल बड़े थे।

मासिक पत्रिका सूर्या का किया प्रकाशन

1974 के आसपास अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले संजय की लोकप्रियता 1977-78 के दौर में चरम पर थी और लोग कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद उन्हें ही पार्टी का चेहरा मानते थे, क्योंकि राजीव गांधी की राजनीति में कोई रुचि नहीं थी। शादी के बाद मेनका अक्सर संजय के साथ दौरों पर जाती थीं। संजय और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए मेनका ने एक मासिक पत्रिका सूर्या का प्रकाशन भी शुरू किया था।

ये भी पढ़ें...नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का AIIMS में हुआ पथरी का ऑपरेशन

देश के पावर कपल थे संजय-मेनका

सिर्फ एक साल में ही संजय और मेनका की लव स्टोरी शादी में बदल गई। सिख परिवार में जन्मीं महज 18 साल की मेनका (26 अगस्त, 1956) से संजय ने 23 सितंबर, 1974 में शादी रचा ली। शादी के वक्त संजय मेनका से उम्र में 10 साल बड़े थे। खबरों के अनुसार, संजय से शादी के बाद मेनका के बॉम्बे डाइंग के विज्ञापन के अंश मिटा दिए गए।

उस दौर के राजनीतिक इतिहासकारों के अनुसार, उस समय देश की राजनीति में संजय और मेनका पावर कपल बनकर उभरे थे। शादी के बाद मेनका अक्सर संजय के साथ दौरों पर जाती थीं। संजय और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए मेनका ने एक मासिक पत्रिका सूर्या का प्रकाशन भी शुरू किया था।

ये भी पढ़ें...केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा- पिछले 15 सालों में सड़ चुकी है यूपी की पुलिस व्यवस्था

पिता की मौत के वक्त तीन महीने के थे वरुण गांधी

संजय गांधी प्लेन उड़ाने के शौकीन थे और यही उनकी मौत का कारण भी बना। दिल्ली में विमान हादसे में सिर में आई चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी। कहा जाता है कि संजय की मौत की खबर कई घंटों बाद मेनका को दी गई। घटना के वक्त वरुण गांधी (संजय-मेनका गांधी के बेटे) मात्र 3 महीने के थे। संजय की मौत के बाद इंदिरा और मेनका में विवाद हुआ और 1981 में मेनका हमेशा के लिए वो घर और संपत्ति छोड़कर चली गईं।

गांधी परिवार की कड़वाहट जगजाहिर है। आज भी सोनिया और मेनका गांधी कभी एक-दूसरे से बात नहीं करतीं। एक ही परिवार के होने के बावजूद भी राहुल-प्रियंका और वरुण गांधी भी कभी साथ नहीं देखे गए। एक प्रकार से संजय गांधी की मौत के बाद से ही गांधी परिवार बिखर गया था।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story