×

JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए एग्जाम पैटर्न व अन्य डिटेल

JEECUP Exam Pattern 2024: यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए JEECUP Exam रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं, रजिस्ट्रेशन करने से पहले इसकी एग्जाम पैटर्न व अन्य डिटेल्स पढ़ ले.

Shikha Tiwari
Published on: 8 Jan 2024 11:44 AM GMT
JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए एग्जाम पैटर्न व अन्य डिटेल
X

JEECUP Exam 2024: उत्तर प्रदेश के टॉप पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए JEECUP Exam का आयोजन होता हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आज यानि 8 जनवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने से पहले एग्जाम पैटर्न व सिलेबस से जुड़ी डिटेल्स पढ़ ले।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 तक चलेगी। यूपी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, तीन साल व दो साल के डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन होगा। चलिए एंट्रेस पैटर्न को विस्तार से समझते हैं।

JEECUP Exam Pattern 2024-

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर एक सवाल के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। ऐसे में पूरा पेपर 400 अंको के लिए होगा। परीक्षा बहुविकल्पीय यानि MCQs बेस्ड होगी। हर एक सवाल के लिए चार विकल्प होंगे लेकिन एक ही विकल्प सहीं होगा। गलत आंसर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं हैं। ऐसे में परीक्षार्थी हर सवाल का जवाब अवश्य दे। एक सवाल के एक से अधिक जवाब पर सवाल अमान्य माना जाएगा।

JEECUP Mock Test Paper 2024-

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए बोर्ड की तरफ से मॉक टेस्ट पेपर जारी किया जाएगा। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट पेपर जारी होगा। एग्जाम के तुरंत बाद सेट के अनुसार, आंसर-की जारी की जाएगी। इस आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने का विकल्प होगा। प्राप्त ऑब्जेक्शन के आधार पर ही रिजल्ट तैयार होगा।

JEECUP Registration Fees-

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए फीस जमा करना अनिवार्य हैं। यूपी पॉलिटेक्निक रजिस्ट्रेशन करने के लिए जनरल, ओबीसी व ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपए होगा। इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के युवाओं के लिए 200 रूपए फीस निर्धारित हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइ कर सकते हैं।

ऐसे करे JEECUP Registration-

  • JEECUP 2024 Registration करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Latest news पर क्लिक करे।
  • इसके बाद UP Polytechnic UPJEE Admission Test JEECUP Online Form 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सारी डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर ले।
  • फिर रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story