Top 10 Happiest States: दस खुशहाल राज्यों में यूपी सबसे नीचे, रिपोर्ट मे हुआ खुलासा

Top 10 Happiest States: हैप्पीनेस इंडेक्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि सबसे कम खुशहाल राज्य उत्तर प्रदेश है। आइये जानते हैं सबसे खुशहाल राज्य कौन सा है।

Shweta Srivastava
Published on: 16 April 2025 6:07 PM IST
Top 10 Happiest States
X

Top 10 Happiest States (Image Credit-Social Media)

Top 10 Happiest States: एक राज्य में लोगों की खुशहाली का राज बहुत सारी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक स्थिरता, संस्कृति की समृद्धि, बेहतर पर्यावरण और समाज की स्थिति। वहीं कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां ले लोग सबसे कम खुशहाल हैं। ऐसे में इन राज्यों की ना खुशी निर्भर करती है राज्यों की गरीबी, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक अस्थिरता पर। वहीं हैप्पीनेस इंडेक्स की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि देश का कौन सा राज्य कितना खुशहाल है और कौन सा राज्य कितना काम खुशहाल है। आइये एक नज़र डालते हैं इन आकड़ों पर।

सबसे कम खुशहाल राज्य बना उत्तर प्रदेश

हम सभी एक ऐसे देश में रहते हैं जहां पर अलग-अलग भाषा-भाषी अलग संस्कृति अलग खानपान अलग रहन-सहन के लोग एक साथ रहते हैं। भारत में जहाँ हर राज्य में लोगों रीति रिवाज और पहनावा सभी कुछ काफी भिन्न पाए जाते हैं वहीं हर राज्य क्षेत्र के अनुसार भी भिन्न है। भारत में कुछ लोग पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं वहीं कुछ मैदानी में कुछ बेहद ठंडे इलाकों में और कुछ बेहद गर्म क्षेत्र में रहते हैं। इसलिए देशभर में लोगों की खुशहाल जिंदगी का स्तर भी अलग-अलग होता है।

इस सर्वे की रिपोर्ट की माने तो भारत के सबसे खुशहाल राज्यों में लोगों की प्रसन्नता कई चीज़ों पर निर्भर करती है। ऐसे में इंडियन हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट के सर्वेक्षण में जो नतीजे सामने आये हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। इसमें भारत के टॉप 10 खुशहाल राज्यों की एक लिस्ट दी गई है। यह रिपोर्ट जीवन संतुष्टि भावात्मक स्वतंत्रता सहायता समूह पसंद की स्वतंत्रता और उदारता के मापदंडों के आधार पर बनाई गई है।

भारत का सबसे खुशहाल राज्य

इस रिपोर्ट की माने तो हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे खुशहाल राज्य है। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों के बीच अच्छे आपसी संबंध को यहां के लोगों की खुशहाली का राज बताया गया है। प्रकृति के करीब होने के कारण इनका जीवन खुश और संतुष्ट रहता है।


ये राज्य भी हैं टॉप 10 की लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में दूसरे नंबर के राज्य की बात करें तो यह है मिजोरम। हिमाचल के बाद मिजोरम को सबसे खुशहाल राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ है। का वहीं तीसरे नंबर पर अंडमान और निकोबार चौथे नंबर पर पंजाब, पांचवें नंबर पर गुजरात और छठे नंबर पर सिक्किम राज्य शामिल हैं।

इस लिस्ट में सातवें पर पुडुचेरी, आठवें नंबर पर अरुणाचल प्रदेश, नवें नंबर पर केरल और दसवें पर मेघालय का नाम आता है। यह राज्य भी अपनी आर्थिक सामाजिक व सांस्कृतिक समृद्धि और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से सबसे खुशहाल राज्यों की टॉप 10 की सूची में शामिल हैं। लेकिन वही इंडियन हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को देश का सबसे कम खुशहाल राज्य बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि यूपी में सामाजिक आर्थिक मुद्दे निवासियों की खुशहाली को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश देश का सबसे कम खुशहाल राज्य बन गया है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story