×

उत्तरकाशी: सावड़ी गांव में भीषण आग, 46 परिवारों का उजड़ा आशियाना

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावड़ी गांव में देर रात भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से 25 घर जलकर खाक हो गए। करीब 46 परिवारों का आशियाना उजड़ गया। आग की भेंट चढ़कर करीब 200 मवेशियों के नुकसान का आंकलन है।

priyankajoshi
Published on: 16 Feb 2018 9:11 AM GMT
उत्तरकाशी: सावड़ी गांव में भीषण आग, 46 परिवारों का उजड़ा आशियाना
X

उत्तरकाशी: मोरी विकासखंड के सावड़ी गांव में देर रात भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से 25 घर जलकर खाक हो गए। करीब 46 परिवारों का आशियाना उजड़ गया। आग की भेंट चढ़कर करीब 200 मवेशियों के नुकसान का आंकलन है।

सावड़ी गांव के ज्यादातर मकान लकड़ी के थे। एक घर में आग लगी। इसके बाद देखते ही देखते पूरा गांव इस अग्निकांड की चपेट में आ गया। मात्र दो घर गांव में शेष बचे हैं। लकड़ी के घर होने के चलते आग पर काबू पाना संभव नहीं हुआ।

यह घटना गुरुवार रात करीब एक बजे की है। सावड़ी गांव उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 200 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगा है। यहां मोटर मार्ग नहीं है। गांव तक आने के लिए सात किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। आग लगने की खबर करीब रात 2:30 जिला प्रशासन को मिली। राजस्व विभाग की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के मुताबिक राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story