×

भारी भरकम NPA के लिए आल्या-माल्या जैसे लोग जिम्मेदार, पाल्या नहीं : नायडू

फंसे कर्ज में बढ़ोतरी के लिए धन संपन्न कंपनियों को जिम्मेदार बताते हुए शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने कहा कि गरीब लोगों का कर्ज भुगतान का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है और बैंकों को वंचित तबकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

tiwarishalini
Published on: 11 July 2017 12:13 PM GMT
भारी भरकम NPA के लिए आल्या-माल्या जैसे लोग जिम्मेदार, पाल्या नहीं : नायडू
X
वेंकैया नायडू बोले- भारी भरकम NPA के लिए बड़े लोग जिम्मेदार, गरीब नहीं

नई दिल्ली: फंसे कर्ज में बढ़ोतरी के लिए धन संपन्न कंपनियों को जिम्मेदार बताते हुए शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने कहा कि गरीब लोगों का कर्ज भुगतान का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है और बैंकों को वंचित तबकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

नायडू ने कहा कि बैंकों की सोच भी बदल रही है। इसे और बदलना चाहिए। हमें कर्ज देने के लिए किन्हीं आल्या या माल्या की नहीं सोचनी चाहिए। बल्कि हमें कर्ज देने के लिए गांवों और कस्बों के पाल्या के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें ... NPA अध्यादेश को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी की मंजूरी, बैंकों में फंसे कर्ज पर लगेगी लगाम

उन्होंने कहा, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण इलाकों की गरीब महिलाओं की कर्ज चुकाने का हिसाब लगभग 98 या 99 प्रतिशत है। फंसा हुआ कर्ज (एनपीए) गरीब लोगों के कारण नहीं है, एनपीए बड़े बड़े लोगों के कारण है।

यह भी पढ़ें ... फिर बढ़ी ‘भगोड़े’ माल्या की मुश्किलें, अब PMLA कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य कालेधन पर काबू पाना, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंदों तक धन पहुंचे।

नायडू ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि रीयल एस्टेट नियमन एवं विकास कानून से जुड़ी नियामकीय प्रणालियां 30 जुलाई तक लागू कर दी जाएं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story