×

IPL 2021 DC VS SRH: दिल्ली कैपिटल्स का ये बल्लेबाज शानदार फॉर्म, विपक्षी टीमों के लिए है मुसीबत

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2021 के पहले चरण में शानदार बल्लेबाजी की थी। शिखर धवन ने आईपीएल के पहले चरण में 8 मैचों में 380 रन बनाए थे।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 22 Sep 2021 2:30 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2021 1:38 AM GMT)
IPL 2021 DC VS SRH
X
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

IPL 2021 DC VS SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे हॉफ में 22 सितंबर को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का 33वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच दुबई में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले चरण में शानदार बल्लेबाजी की थी। शिखर धवन ने आईपीएल के पहले चरण में 8 मैचों में 380 रन बनाए थे। शिखर धवन ने इन आठ मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 92 रन है। आईपीएल 2021 के पहले हॉफ में दिल्ली कैपिटल्स के इस ओपनर बल्लेबाज ने 43 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। धवन का आईपीएल के पहले चरण में 54.28 के औसत से रन बनाए हैं।

शिखर धवन पिछले दो आईपीएल सीजन से अच्छी फॉर्म में हैं

शिखर धवन पिछले दो आईपीएल सीजन से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। धवन ने आईपीएल 2020 में भी शानदार खेल दिखाया था। धवन ने पिछले आईपीएल 2020 में 17 मैचों में 618 रन बनाए थे। इन 17 मैचों में उन्होंने चार मुकाबलों में 4 अर्धशतक और 2 शतकीय पारी खेली थी। इसके दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 106 रन रहा था।

धवन ने आईपीएल 2020 में 44.14 की औसत से रन बनाए हैं। धवन की इस फॉर्म को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को उम्मीद होगी की वह अपनी इस प्रदर्शन को जारी रखेंगें और आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल का खिताब जिताएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शिखर धवन (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में दिखाया शानदार प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी आईपीएल 2021 के पहले चरण में शानदार बल्लेबाजी की है। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 के पहले हॉफ में 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें पृथ्वी ने 308 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ ने पहले चरण में तीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स को आक्रामक शुरुआत देते हैं।

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में 37 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 82 रन रहा है। पृथ्वी शॉ आईपीएल के पहले चरण में 38.50 के औसत से रन बनाए हैं।

पृथ्वी शॉ की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस उम्मीद है कि ये दोनों ओपनर बल्लेबाज आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भी अपना पूरा फॉर्म जारी रखेंगे। और दिल्ली कैपिटल्स को शानदार और आक्रामक शुरुआत पॉवर प्ले में देंगे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story