×

Lok Sabha Election: यूपी में ममता की TMC भी लड़ेगी चुनाव, बदले में सपा को बंगाल में मिल सकती है एक सीट

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के मुताबिक सपा की ओर से तृणमूल कांग्रेस को भदोही सीट ऑफर की गई है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 26 Feb 2024 7:43 AM GMT
Mamata Banerjee
X

Mamata Banerjee  (photo: social media)

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन होने के बाद अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी की ओर से तृणमूल कांग्रेस को भदोही सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया है। इस सीट पर टीएमसी की ओर से ललितेश पति त्रिपाठी को चुनावी अखाड़े में उतारने की तैयारी है। माना जा रहा है कि सपा के इस कदम के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल में सपा को एक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया जा सकता है।

भदोही सीट से उतर सकते हैं ललितेश पति

उत्तर प्रदेश में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने चुनावी गठबंधन का पहले ही ऐलान कर दिया है। दोनों दलों के बीच तय किए गए फॉर्मूले के मुताबिक 17 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी जबकि बाकी बची 63 सीटें सपा के खाते में गई हैं। अब उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के मुताबिक सपा की ओर से तृणमूल कांग्रेस को भदोही सीट ऑफर की गई है और इस सीट पर ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

ललितेश ने की थी सपा मुखिया अखिलेश से मुलाकात

ललितेश प्रति त्रिपाठी ने हाल में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी भी ललितेश को चंदौली से ही चुनाव लड़ना चाहती थीं मगर अब उन्हें भदोही सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में जिन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है उनमें चंदौली सीट से वीरेंद्र सिंह का भी नाम शामिल है। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने चंदौली लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

चंदौली सीट पर थी ललितेश की निगाह

चंदौली लोकसभा क्षेत्र पर ललितेश पति त्रिपाठी की निगाहें यूं ही नहीं थी। दरअसल चंदौली लोकसभा क्षेत्र ललितेश के पर दादा और कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि रहा है। ललितेश की दादी चंद्रा त्रिपाठी भी चंदौली लोकसभा क्षेत्र से सांसद रही हैं।

ललितेश पिछले कुछ दिनों से चंदौली लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इसीलिए वे इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रयासरत रहे हैं। टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने भी इसी कारण चंदौली लोकसभा क्षेत्र से उनकी वकालत की थी।

ललितेश मिर्जापुर से विधायक रह चुके हैं और टीएमसी में शामिल होने से पूर्व वे कांग्रेस में थे। उन्होंने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था मगर बाद में कांग्रेस से निराश होकर उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story