×

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए कर लें तैयारी, 15 जून तक जारी होगा भर्ती विज्ञापन

UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस विभाग में जल्द ही भर्तियां निकले वाली हैं।जिसके लिए 15 जून तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है।

Sonal Verma
Published on: 7 Jun 2025 11:05 AM IST
Recruitment in UP Police Department 2025
X

Recruitment in UP Police Department 2025

Latest UP Police Vacancy 2025: पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खास खबर है। अगर आप पुलिस में भर्ती होने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी तैयारी की गति को और तेज करना चाहिए,क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का शानदार मौका मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस विभाग में करीब 24 हजार पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन 15 जून को जारी हो सकता है। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शासन से अंतिम स्वीकृति के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। यह भर्ती अभियान युवाओं के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय सिपाही(Constable) और उप निरीजक्षक(दरोगा) जैसे प्रमुख पदों पर होने जारी है।


सिपाही भर्ती विवरण

सिपाही की पोस्ट पर कुल 19,220 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है जिसका विवरण इस प्रकार है-

-सिपाही पीएसी (पुरुष) – 9837 पद

-उप निरीक्षक भर्ती विवरण – कुल 4543 पद

-सिपाही पीएसी / सशस्त्र पुलिस – 2444 पद

-सिपाही विशेष सुरक्षा बल (SSF) – 1341 पद

-सिपाही पीएसी महिला वाहिनी – 2282 पद

-सिपाही नागरिक पुलिस – 3245 पद

-सिपाही घुड़सवार पुलिस – 71 पद


उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती विवरण

उप निरिक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर कुल 4242 भर्तियां होगी जिनका विवरण इस प्रकार है-

-उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी (बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर) – 106 पद

-प्लाटून कमांडर / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस – 135 पद

-उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल – 60 पद

डीजीपी मुख्यलय से मंजूर हुआ भर्ती प्रस्ताव

सूत्रों की मानें तो बीते दिनों यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को डीजीपी मुख्यालय की ओर से 19,220 सिपाही पद और 4543 उप निरीक्षक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया था। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है और जैसे ही अंतिम मुहर लगेगी, भर्ती का विज्ञापन सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

आयु सीमा में मिलेगी छूट

कोविड-19 महामारी या अन्य कारणों से बीते वर्षों में आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को ध्यना में रखते हुए हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उप निरीक्षक भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की विशेष छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।


35 से अधिक आवेदन आने की संभावना

हाल ही में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए आयोजित भर्ती में करीब 48 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 35 लाख आवेदन आ सकते हैं।




Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Sonal Verma

Sonal Verma

Content Writer

Next Story