×

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में निकली बंपर बैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन

UP Police Recruitment 2022: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से 1 अक्टूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 Sep 2022 7:52 AM GMT
UP Police Recruitment 2022 vacancy detail notification salary age limt eligibility criteria last date and up gov job 2022
X

UP Police Recruitment 2022 vacancy detail notification salary age limt eligibility criteria last date and up gov job 2022 (Social Media)

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 534 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से 1 अक्टूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटा के तहते सिपाही नागरिक पुलिस के कुल 534 पदों में से 335 पद पुरुष और 199 पद महिला खिलाड़ियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि स्किल खिलाडिय़ों के लिए संबंधित सेवा कैडर में चयन के लिए उसी वर्ष में 2 प्रतिशत रिक्तियां अलग से भरी जाएंगी। शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति पुलिस सेवाओं के लिए पात्र नहीं होंगे।

UP Police Recruitment 2022 के लिए अहम तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 1 अक्टूबर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31 अक्टूबर 2022

आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि - 31 अक्टूबर 2022

UP Police Recruitment 2022 के लिए वैकेंसी डिटेल

  • गेम पुरूष वर्ग महिला वर्ग
  • वॉटर स्पोर्ट्स 42 -
  • वालीबाल 10 10
  • बास्केटबाल 13 10
  • हेन्डबॉल 12 -
  • कबड्डी 10 10
  • फ़ुटबॉल 20 -
  • टेबल टेनिस 4 2
  • बैडमिंटन 6 4
  • क्रॉस कंट्री 8 6
  • हॉकी 20 12
  • तीरंदाजी 12 10
  • कसरत 12 12
  • भारोत्तोलन 10 8
  • वुशु 9 6
  • जूडो 10 10
  • मुक्केबाज़ी 11 8
  • व्यायाम 57 46
  • तैराकी 21 19
  • तायक्वोंडो 8 8
  • शूटिंग 14 8
  • साइकिलिंग 8 4
  • कुश्ती 20 18

UP Police Constable Vacancy 2022 के लिए पात्रता मापदंड

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं की डिग्री होनी चाहिए, जबकि आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए UP Police Constable Vacancy 2022 पर क्लिक करें।

वेतन - (5200-20200) ग्रेड पे - 2000

UP Police Constable Vacancy 2022 के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क भारतीय स्टेट बैंक की निर्धारित शाखा के माध्यम से खाता शीर्ष 007060800140000 पर जमा किया जाएगा। यदि उम्मीदवार ने शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तक शुल्क जमा कर दिया है, तो उसका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

यदि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद शुल्क जमा किया जाता है, तो उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसे रद्द माना जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

UP Police Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • अभ्यर्थी सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट - https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरे आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करे और आवेदन पंजीकरण संख्या को नोट करे। भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story