×

अमित शाह लखनऊ में : मीटिंग का संगठन और सरकार में दिखेगा ये इफेक्ट

Anoop Ojha
Published on: 24 Oct 2018 4:25 AM GMT
अमित शाह लखनऊ में : मीटिंग का संगठन और सरकार में दिखेगा ये इफेक्ट
X

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज सुबह लखनऊ पहुंच गए। उनके आते ही सरकार और पार्टी की धड़कन तेज हो गई है। उनसे मिलने के लिए वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का तांता लग गया है। कुछ देर में वह शहर से दूर आनन्दी वाटर पार्क में संगठन और संघ के पदाधिकारियों की क्लास लेंगे। दस घंटे के प्रवास के दौरान शाह पदाधिकारियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के कामों को चुनाव की कसौटी पर कसेंगे। अफसरों के कामों का ब्यौरा भी खंगाला जाएगा। जातीय संतुलन साधने को मंत्रिमंडल में नये चेहरों की संभावना पर भी विचार हो सकता है। शाह के दौरे के बाद अफसरशाही में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। साफ है कि #Mission2019 पर नजर गड़ाए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनावी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसीलिए पार्टी के अंदरखाने कहा जा रहा है कि उनके दौरे का असर जल्द ही संगठन और सरकार में भी झलकेगा।

ये भी देखें : सीबीआई घूसकांड: FIR निरस्त करने के लिए अस्थाना ने किया हाईकोर्ट का रुख

ये भी देखें : सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने लिखा सरकार को पत्र, सस्पेंड हो सकते हैं राकेश अस्थाना!

यहां पढ़िए हमारी कुरैशी पर की गई विस्तृत रिपोर्ट : मोइन कुरैशी ! भैंस का गोश्त बेच करोड़ों कमाए, दिल्ली में किया कुछ ऐसा जो….

बैठक में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) की सभी शाखाओं के प्रतिनिधि बुलाए गए हैं। सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी बैठक में शामिल होंगे। पार्टी ऐन चुनाव से पहले राज्य सरकार के मंत्रियों की छवि को लेकर सतर्क है। इसलिए अच्छा काम नहीं पेश कर पाने वाले मंत्रियों को चेताया जाएगा। अभी तक किसी भी मंत्री के मंत्रिमंडल से छुट्टी की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। पर संघ के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ सरकार और संगठन की ओवरहालिंग पर चर्चा होगी।

छवि धूमिल करने वाले मंत्रियों पर नजर टेढी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया और राज्य सरकार में विकलांग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देते रहते हैं। इसकी वजह से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जनता के बीच स्थिति असहज हो जाती है। स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', वन मंत्री दारा सिंह चौहान, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की वजह से सरकार की फजीहत हो चुकी है। इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा अनुपमा जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, धर्म सिंह सैनी और बाढ नियंत्रण महकमे की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह भी अखबारों की सुर्खिया बनी। बैठक में इन मंत्रियों को चेतावनी दी जा सकती है।

इसलिए ब्यूरोक्रेसी में होंगे बदलाव

विधायकों और कार्यकर्ताओं की सबसे ज्यादा शिकायत अफसरों से हैं। उनके काम नहीं हो रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पास अफसरों की शिकायतों का पुलिंदा है। कार्यकर्ता मायूस हैं। यह स्थिति आने वाले समय में पार्टी की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उधर ब्यूरोक्रेसी में तैनात चेहरों में फेरबदल कर सरकार में जातीय संतुलन भी साधना जरूरी है। इसके अलावा विभिन्न आयोगों और निगमों की नियुक्तियों में भी पिछड़े, अति पिछड़े व अनुसूचित जाति के चेहरों को मौका देकर एक बड़े वर्ग के वोट बैंक को साधा जा सकता है। इन्हीं समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक गलियारे में बदलाव हो सकता है।

भाजपा अध्यक्ष का यह है प्रोग्राम

सुबह 9.30 लखनऊ पहुंचेंगे अमित शाह

यूपी सीएम योगी आदित्नाथ करेंगे अगवानी

9:45 बजे फैजाबाद रोड स्थित आनन्दी वाटर पार्क पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

फिर शाम सात बजे तक आनन्दी वाटर पार्क में हो रही बैठकों में शामिल होंगे

पार्टी मुख्यालय भी पहुंचे सकते हैं शाह

शाम 7.30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे अमित शाह

ये रहेंगे मौजूद

सरकार संघ और संगठन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित शाह के साथ राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र यादव के साथ ये नेता भी रहेंगे मौजूद।

डॉ कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवह

दत्तात्रेय हसबोले सह सर कार्यवाहक

शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री

मुख्यमंत्री योगिआदित्य नाथ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश सुनील बंसल

प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे

अनिल क्षेत्र प्रचारक

आलोक क्षेत्र प्रचारक

2 क्षेत्र कार्यवह

6 प्रान्त प्रचारक व 6 सहप्रान्त प्रचारक करेंगे मंथन उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के लिए संघ के बड़े पदाधिकारी डॉ कृष्ण गोपाल और दत्तात्रेय हंस बोले के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भूपेंद्र यादव करेंगे समन्वयक बैठक सर कार्यवाहक दत्तात्रेय हस बोले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश सहित सभी प्रांत और क्षेत्रीय प्रचारक लखनऊ पहुंच चुके हैं तैयारियों का जायजा ले लिए हैं । डॉ कृष्ण गोपाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव कल सुबह लखनऊ पहुंचेंगे सभी लोग 8:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से फैजाबाद रोड स्थित आनंदी वाटर पार्क पहुंचेंगे जहां संघ सरकार और संगठन के बीच समन्वय बैठक की जाएगी । अपने 10 घंटे के उत्तर प्रदेश दौरे में अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कई अनसुलझे मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे और 2019 लोकसभा चुनाव जीत का मंत्र संघ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष संगठन मंत्री मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ साझा करेंगे

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story