×

Akhilesh Yadav: इस बार यूपी में लोकसभा में भाजपा का सूपड़ा साफ, अखिलेश बोले- भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं करने जा सकता। बिना उनके इच्छा के कोई दर्शन नहीं कर पाता और भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता।

ashutosh
Report ashutoshWritten By Viren Singh
Published on: 28 Dec 2023 9:57 AM GMT
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav (Newstrack)

Akhilesh Yadav: यूपी में भाजपा को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सूबे 80 सीटों से सुपड़ा साफ करने के इरादे और गठबंधन दलों की सीटों पर जीत सुश्नित करने के लिए प्रदेश के मुख्य विपक्षीय दल समाजवादी पार्टी (सपा) कमर कसी ली है। बीते कई दिनों से सपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक कर रही है। इस कड़ी गुरुवार को पार्टी कार्यालय में सपा की राष्ट्रीय व प्रदेश महिला पदाधिकारियों की चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित उनकी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव शामिल हुई हैं। उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न्यौता देने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

महिला संगठन भाजपा को हारने के लिए करेगी काम

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी महिलाओं की बैठक खत्म होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कार्यकर्ता लगातार लोकसभा चुनाव की तैयार कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा का यूपी से सूपड़ा साफ होने जा रहा है। हमारा गठबंधन यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने जा रहे हैं। हमने एक नारा दिया है, यूपी की 80 लोकसभा सीटें हाराओ, भाजपा से देश, संविधान, लोकतंत्र और नारी सम्मान बचाओ। अखिलेश ने कहा कि आज महिलासभा के कार्यक्रम में सपा पार्टी की महिला नेताओं ने अपनी बात रखी है। यूपी में लोकसभा चुनाव-2024 में समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी को जिताने का काम करेगा और सूबे की सत्ताधारी दल भाजपा का सुपड़ा साफ करने का संकल्प लिया है।

पीएडी की महिलाओं पर सबसे अधिक होता अत्याचार

उन्होंने कहा कि सपा ने पीडीए (पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक) का नारा दिया है, लेकिन यह नारा तभी पूरा होगा, जब आधी आबादी की भागीदारी हो। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी की बात हमेशा समाजवादी लोग उठाते रहे हैं। सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना अगर किसी को करना पड़ता है समाज में तो वो हमारी यही माताएं और बहने हैं। जो खबर मिल रही हैं और जो आंकड़े बता रहे हैं कि देश में सबसे अधिक उत्पीड़न और अन्याय इन वर्ग की महिलाओं को ऊपर हो रहा है। इसमें यूपी पहले नंबर है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि जिस भाजपा की सरकारें हैं, वहां माताएं-बहनें सबसे अधिक असुरक्षित हैं। इन लोगों को मणिपुर की घटना याद है। अगर दुनिया में कहीं भी मणिपुर जैसी घटना घटी होगी, तो वहां की सरकार ने निंदा किया होगा, लेकिन राज्य की भाजपा ने न निंदा की और न ही महिलाओं न्याय देने का काम किया।

सरकार ने इसलिए दी आयु में छूट

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में आयु छूट मिलने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा के लोग ट्विट होने पर अपना फैसला बदल लेते हैं। पुलिस सिपाही भर्ती में आयु की छूट को लेकर पूरे यूपी के नौजावानों में गुस्सा था। सपा ने भी आयु में छूट की मांग की थी, जिसको यूपी सरकार ने स्वीकार कर लिया। कुछ दिन पहले योगी जी ने एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर शराब बेचने का फैसला किया था, लेकिन जैसे फैसले के आक्रोश को लेकर ट्विटर पर ट्वीट होने लगे, फैसला बदल दिया।

पुलिस सिपाही भर्ती अखिलेश ने उठाए सवाल

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पर अखिलेश यादव सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पास है, इसलिए सरकार ये भर्ती लेकर आई है, लेकिन ये लोग सिपाही भर्ती का रिजल्ट चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी नहीं कर पाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के न्यौता मिलने पर, अखिलेश ने दिया ये जवाब

मीडिया ने जब अखिलेश यादव से पूछा कि उन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्यौता मिला है या नहीं, इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं करने जा सकता। बिना उनके इच्छा के कोई दर्शन नहीं कर पाता और भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता। वहीं, अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "बीजेपी वालों को बताना चाहिए कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब बीजेपी में थे तब क्या बोलते थे। सनातन धर्म पर विवादि टिप्पणी मौर्य द्वारा दिये जाने पर अखिलेश ने कहा कि सपा हर धर्म का सम्मान करती है जो धर्म जैसा है वैसे ही स्वीकार करती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story