×

लगातार तीसरी बार BJP ने MCD चुनाव में लहराया परचम, AAP-कांग्रेस का सफाया

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (26 अप्रैल) को घोषित कर दिए गए। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए 182 सीटों पर कब्जा किया। वहीँ आम आदमी पार्टी को 45, कांग्रेस को 30 और अन्य के खाते में 11 सीटें आईं।

Rishi
Published on: 26 April 2017 4:27 AM GMT
लगातार तीसरी बार BJP ने MCD चुनाव में लहराया परचम, AAP-कांग्रेस का सफाया
X
लगातार तीसरी बार BJP ने जीता MCD चुनाव, मिली 184 सीट, AAP-कांग्रेस का सफाया

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (26 अप्रैल) को घोषित कर दिए गए। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए 181 सीटों पर कब्जा किया। वहीँ आम आदमी पार्टी को 48, कांग्रेस को 30 और अन्य के खाते में 11 सीटें आईं।

यह भी पढ़ें ... MCD चुनाव: कांग्रेस स्टेट प्रेसिडेंट अजय माकन ने दिया पद से इस्तीफा, AAP में भी घमासान

गौरतलब है कि एमसीडी के 272 में से 270 वार्डों के लिए 23 अप्रैल को 54% वोटिंग हुई थी। दो वार्डों (पूर्वी दिल्ली का मौजपुर और उत्तरी दिल्ली का सराय पीपल थाला) में उम्मीदवारों की मौत के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।

यह भी पढ़ें ... MCD चुनाव: खाता भी न खोल सकी योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया, जानें हार पर क्या बोले

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की 40 सीटों पर, कांग्रेस की 92 सीटों पर तो बीजेपी की 5 सीटों पर जमानत जब्त हुई है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 63 सीटों में से 48 पर बीजेपी, 10 पर आम आदमी पार्टी, 3 पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य की जीत हुई है।

यह भी पढ़ें ... MCD चुनाव में जीत पर बोले अमित शाह- दिल्ली की जनता ने आगे बढ़ाया बीजेपी का विजयरथ

उत्तरी दिल्ली की 103 सीटों में से 65 पर बीजेपी, 20 पर आम आदमी पार्टी, 15 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य की जीत हुई है। दक्षिणी दिल्ली की 104 सीटों में से 71 पर बीजेपी, 15 पर आम आदमी पार्टी, 12 पर कांग्रेस और 6 सीटों पर अन्य की जीत हुई है।



एमसीडी चुनाव-2012 नतीजे

कुल वार्ड- 272

बीजेपी- 138

कांग्रेस- 78

बसपा- 15

अन्य- 41

उत्तरी दिल्ली

कुल वार्ड- 104

बीजेपी- 59

कांग्रेस- 29

बसपा- 07

अन्य- 09

दक्षिणी दिल्ली

कुल वार्ड- 104

बीजेपी- 44

कांग्रेस- 29

बसपा- 05

अन्य- 26

पूर्वी दिल्ली

कुल वार्ड- 64

बीजेपी- 35

कांग्रेस- 19

बसपा- 03





Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story