×

Tripura Election Result: रुझानों में BJP को बहुमत, 40 सीटों पर आगे

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में शनिवार (3 मार्च) को मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में पहला रुझान भी आ जाएगा। कुछ ही घंटों बाद ये साफ हो जाएगा कि पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों पर किसका परचम लहराएगा। वहीं भारतीय जनता पार्जटी (बीजेपी) ने इन तीनों में अपनी जीत का दावा किया है तो त्रिपुरा में माकपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।

priyankajoshi
Published on: 3 March 2018 5:45 AM GMT
Tripura Election Result: रुझानों में BJP को बहुमत, 40 सीटों पर आगे
X

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में शनिवार (3 मार्च) को मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। लगातार रुझान भी आ रहे हैं।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना शुरू हो गई है और रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है। अब लेफ्ट बीजेपी से काफी पीछड़ गई है। बीजेपी जहां रुझानों में 38 सीटों पर आगे है। वहीं लेफ्ट 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

हाल ही में त्रिपुरा में 59 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जहां 48.1 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस बार पिछले 25 साल से सत्ता पर विराजमान लेफ्ट की सरकार के सामने इस बार अपना किला बचाने की चुनौती है।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। इन तीन राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन किसी ना किसी कारण से तीनों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ।

LIVE UPDATES

12.10 AM: रुझानों के अनुसार बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिल रहा है।

12.00 AM: अमरपुर से बीजेपी के रंजीत दास आगे चल रहे हैं।

11.30 AM: प्रदेश में बीजेपी लगातार 40 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और लेफ्ट 19 सीटों पर आगे है।

11.02 AM: रुझानों में कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं है और लेफ्ट भी लगातार पीछे हो रही है।

10.52 AM: अगरतला से बीजेपी के सुदीप रॉय बर्मन 2715 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10.45 AM: रुझानों से साफ हो रहा है कि 25 साल बाद लेफ्ट सरकार पर खतरा मंडरा रहा है।

10.40 AM: रुझानों में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है।

10.33 AM: धनपुर सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री माणिक सरकार 1682 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10.21 AM: ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी, लेफ्ट से काफी आगे चली गई है और बीजेपी ने 36 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि लेफ्ट 23 सीटों पर आगे है।

10.16 AM: बीजेपी से आगे चल रही लेफ्ट फिर बीजेपी से पीछे हो गई है. अब बीजेपी 31 और लेफ्ट 28 सीटों पर बढ़त बना हुए है।

10.09 AM: खोवई से सीपीएम के निर्मल बिसवास 592 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10.01 AM: सभी 59 सीटों पर रुझान आ गए हैं, जिसमें लेफ्ट 33 और बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है।

9.56 AM: बिशालगढ़ से सीपीएम के भानुलाल शाह आगे चल रहे हैं।

9.47 AM: रुझानों में चार बार से मुख्यमंत्री माणिक सरकार पीछे चल रहे हैं।

9.46 AM: लेफ्ट 33 सीटों पर आगे हो गई है।

9.45 AM: लेफ्ट एक बार फिर बीजेपी के बराबर आ गई है और दोनों पार्टियां 28 सीटों पर आगे चल रही है.

9.42 AM: रुझानों में लेफ्ट को बहुमत मिल रहा है।

9.41 AM: रुझानों में लेफ्ट ने 32 सीटों पर बढ़त बना ली है।

9.36 AM: रुझानों में लेफ्ट 29 और बीजेपी 27 पर आगे चल रही है।

9.35 AM: त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष बिपलब कुमार देब बनामलिपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

9.26 AM: शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन अब कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

9.25 AM: रुझानों में लेफ्ट 28 और बीजेपी 27 सीट पर आगे है।

9.15 AM: 51 सीटों पर रुझान आ गए हैं, जहां कांटे की टक्कर है।

9.14 AM: लेफ्ट 25 सीटों पर और बीजेपी गठबंधन 23 सीटों पर आगे है।

9.09 AM: 49 सीटों पर रुझान आ गए हैं, जहां बीजेपी और लेफ्ट के बीच बराबरी का मुकाबला है.

9.01 AM: वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर आगे हो गई है।

9.00 AM: रुझानों में लेफ्ट और बीजेपी दोनों 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

8.56 AM: प्रदेश में कुल 59 सीटों में से 47 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं।

8.53 AM: रुझानों में लेफ्ट ने बीजेपी को पीछे कर दिया है और लेफ्ट 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी 20 सीटों पर आगे है।

8.47 AM: रुझानों में बीजेपी को बढ़त को लेकर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि त्रिपुरा लेफ्ट मुक्त हो रहा है।

8.44 AM: वहीं लेफ्ट 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

8.42 AM: त्रिपुरा में 34 सीटों पर रुझान आ गए हैं, जिसमें बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

8.39 AM: रुझानों में कांग्रेस ने भी खाता खोल लिया है और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।

8.35 AM: वहीं लेफ्ट 11 सीटों पर आगे है।

8.34 AM: बीजेपी ने अब 12 सीटों पर बढ़त बना ली है।

8.31 AM: अब बीजेपी और त्रिपुरा में कड़ी टक्कर दिख रही है।

8.25 AM: लेफ्ट 6 सीटों पर और बीजेपी 4 सीटों पर आगे है।

8.15 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 5 सीटों पर आगे है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story