×

आ गया UP बोर्ड का रिजल्ट: 10th में सौम्या तो 12th में साक्षी बनी टॉपर

suman
Published on: 15 May 2016 7:22 AM GMT
आ गया UP बोर्ड का रिजल्ट: 10th में सौम्या तो 12th में साक्षी बनी टॉपर
X

इलाहाबाद: यूपी बोर्ड 2016 का रिजल्ट आ गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में जहां रायबेरली की सौम्या पटेल ने 593 नंबर के साथ टॉप किया है। उनकी पर्सेंट 98.67 रही। वहीं, इंटरमीडिएट में बारांबकी की आरएलबी स्कूल की साक्षी 98.20 फीसदी नंबर के साथ टॉपर बनीं। हाईस्कूल में 589 नंबर के साथ रायबरेली की इकरा दूसरे नंबर पर रहीं और 587 नंबर के साथ निशा साहू ने तीसरे पायदान पर कब्जा किया।

हाईस्‍कूल में कुल 28 लाख 56 हजार 958 के साथ 87.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों ने 91.11 फीसदी के साथ यूपी बोर्ड के एग्जाम में बाजी मारी है। वहीं, 84.22 फीसदी लड़कों ने हाईस्‍कूल का एग्जाम पास किया। इंटर में 87.99 स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें 92.48 फीसदी लड़कियों ने तो 84.35 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी है। इस बार हाईस्कूल के 37,49,977 और इंटरमीडिएट के 30,71,892 स्टूडेंटस ने एग्‍जाम दिया था।

यहां देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट https://upresults.nic.in/ पर देखा जा सकता है।

suman

suman

Next Story