×

Dream Astrology For Woman: ऐसी हालत में दिखें कोई महिला तो क्या सपना होगा सच

Dream Astrology For Woman: सपने हर किसी को आते हैं। किसी के सपने डराते है तो किसी के सपने बनाते है। हर सपने का मतलब अलग होता है। अगर आपके सपने मे कोई महिला आए तो क्या होता है...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Feb 2023 2:01 AM GMT (Updated on: 11 Feb 2023 2:01 AM GMT)
Dream Astrology For Woman: ऐसी हालत में दिखें कोई महिला तो क्या सपना होगा सच
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Dream Astrology For Woman:

सपना ज्यादातर लोग सोने के बाद देखते हैँष मनुष्य का दिमाग कभी सोता नहीं है, निद्रावस्था में जब शरीर सो जाता है तो मन इधर-उधर भटकता रहता है और सपने आने लगते हैं। हर सपने का अलग-अलग महत्व होता है।यदि सपना ब्रह्ममुहूर्त में देखा गया हो तो ऐसा सपना सप्ताह के अंदर ही सच हो जाता है।हर सपने का अलग मतलब होता है।

सपने में स्त्री आना बेहद खास होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में स्त्री या किसी महिला का आना कई विलक्षण संकेतों को दर्शाता हैं।सपने में स्त्री आना इस बात का संकेत देता है कि आने वाला समय कैसा रहेगा। स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति सपने में कैसी स्त्री को देखा है, यह इस बात को दर्शाता है कि भविष्य कैसा होगा।अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सफेद साड़ी पहने किसी बूढ़ी औरत को देखता है तो उसे धन, संपत्ति और सामाजिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है। अगर अपने सपने में किसी जवान औरत को देखते हैं तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि जल्द ही जीवन में प्रसन्नता और धन का आगमन होने वाला है।

सपने में औरत का हंसना

सपने में अगर किसी स्त्री से बात कर रहे हैं तो सामाजिक सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन जाती है।अगर आप अपने सपने में किसी बूढ़ी स्त्री को हंसते हुए देखते हैं तो निकट भविष्य में सुख और समृद्धि प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

सपने में खूबसूरत परी जैसी औरत देखना

अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बहुत आकर्षक स्त्री या परी दिखाई देती हैं तो सुख और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। पारिवारिक विवादों की समाप्ति और शुभ समाचारों के आगमन का संकेत मिलता है।अगर सपने में आपको कोई बेहद कुरूप स्त्री दिखाई दें तो यह आने वाली परेशानियों और बाधाओं का संकेत है। व्यक्ति को निकट समय में कई समस्याओं से उलझना पड़ सकता है।

सपने में ज्वैलरी पहने औरत देखना

अगर किसी पुरुष को अपने स्वप्न में धन और आभूषणों से लैस कोई स्त्री दिखाई देती है तो उस व्यक्ति के सभी रुके हुए काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं।

सपने में किसी औरत को गले लगाना

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी सुंदर स्त्री का आलिंगन करता है तो जल्द ही विभिन्न प्रकार के सुख प्राप्त होने वाले होते हैं।अगर सपने में आपको मुस्कुराती स्त्री दिखाई दी है तो काफी धन मिलने की संभावना रहती है।

सपने में बुढ़ी औरत देखना

बूढ़ी महिलाओं को सपने में देखना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको धन धान्य और मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह भी एक शुभ सपना है। जिसके अनुसार आपके जीवन में जल्द ही खुशियों का आगमन होगा। इतना ही नहीं इस समय में आपको हर तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है और यदि व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा यह सपना आपके परिवार में भी वृद्धि के संकेत देता है।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story