×

पान के पत्तों में छिपा है बीमारियों का इलाज, जाने इसके बारे में सबकुछ

सावन में हरा रंग सभी को बहुत लुभाता है। महिलाएं सावन में हरें रंग के वस्त्र जरूर खरीदती, श्रृंगार के सामानों में भी हरें की ही विशेषता रहती हैं। सावन का ये महीना ही हरियाली से परिपूर्ण होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 July 2019 9:41 AM GMT
पान के पत्तों में छिपा है बीमारियों का इलाज, जाने इसके बारे में सबकुछ
X
पान

लखनऊ : सावन में हरा रंग सभी को बहुत लुभाता है। महिलाएं सावन में हरें रंग के वस्त्र जरूर खरीदती, श्रृंगार के सामानों में भी हरें की ही विशेषता रहती हैं। सावन का ये महीना ही हरियाली से परिपूर्ण होता है। सावन के इस महीने में बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र से सजाया जाता है, वहीं पान को भी बहुत महत्व दिया जाता है। पूजा के दौरान पान के पत्ते का उपयोग शुभ माना जाता है। पान के कुछ औषधीय गुण भी हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

यह भी देखें... सावन का पहला सोमवार आज

आइए आपकों बताते हैं इसके फायदे के बारे में...

1. भोजन पाचन में सहायक

पाचन क्रिया को दुरस्त करने के लिए पान फायदेमंद है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें पान की पत्ती चबाना चाहिए। और तो और पान गैस्ट्र‍िक अल्सर को ठीक करने में भी बहुत लाभकारी है।

2. सर्दी-जुकाम में फायदा:

जिन लोगों को अक्सर सर्दी-जुकाम की परेशानी लगी ही रहती है, उन्हें पान के पत्तों का सेवन करना चाहिए। पान के पत्तों में सिकी हुई हल्दी का छोटा टुकड़ा डालकर मुंह में रख लें और धीरे-धीरे चबाते रहें।

यह भी देखें... सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में आरती करती महंत दिव्यागिरी

3. मुंह के स्वास्थ्य के लिए

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती हो, उन्हें पान का सेवन करना चाहिए। पान में उपयोग होने वाले मसाले जैसे लौंग, कत्था और इलायची मुंह को तरो-ताजा बनाये रखने में मददगार होते हैं। जिसके चलते उनकी मुंह संबंधी बहुत सी बीमारियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

4. सूजन होगी दूर:

बहुत बार घंटों टाइपिंग की जॉब करने से उंगलियों में सूजन आ जाती है। इसके उपाय के लिए पान के पत्तों को हल्का सेंक कर एक पट्टी की सहायता से उगलियों पर बांध लेना चाहिए। कुछ समय बाद उगलियों को आराम मिलने लगती है।

5. दांत सम्बन्धी बीमारियों में होगा फायदा:

बहुत से लोगों के दांतों में सड़न और पायरिया की समस्या हो जाती है। इस समस्या के उपचार के लिए उन्हें पान का सेवन करना चाहिए। इस उपाय में पान में थोड़े से कपूर को पीस कर चबाएं और फिर थूक दें। ध्यान रहें इसे निगलें नहीं।

यह भी देखें... क्या बोलती है हाथों की चूड़ियां, सावन में इसके खनकने से बढ़ जाता है साजन का प्यार

6. खुशनुमा पलों के लिए

पान कामोत्तेजना बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। अजीज पलों को और खुशनुमा बनाने के लिए पान के पत्तों को उपयोग बहुत ही लकी साबित हो सकता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story