×

Mansoon Dangerous Travel: मानसून में अगर घूमने गए ये 5 जगह... तो गवा सकते हैं अपनी जान

Dangerous Hill Station In Monsoon: मानसून का मौसम जितना सुंदर होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है, खासकर पहाड़ी इलाकों में।

Ragini Sinha
Published on: 10 Jun 2025 5:38 PM IST
Mansoon Dangerous Trave
X

Mansoon Dangerous Trave (social media)

TOP 5 Dangerous Hill Station: मानसून का मौसम हरियाली, ठंडी हवा और रोमांटिक ट्रिप के लिए जाना जाता है। इस मौसम में लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं। खासकर उत्तराखंड और हिमाचल जैसी जगहें लोगों को खूब आकर्षित करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में इन हिल स्टेशनों की यात्रा करना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है? नहीं... तो आइए इस बारे में आपको बताते हैं कि कैसे ये ट्रिप खतरनाक हो सकती है।

मानसून के दौरान भूस्खलन, बादल फटना और रास्तों का टूटना आम समस्या है। कई बार ये घटनाएं इतनी गंभीर हो जाती हैं कि जान भी चली जाती है। इसलिए जरूरी है कि मानसून में ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां खतरा ज्यादा होता है।


केदारनाथ

उत्तराखंड का धार्मिक स्थल केदारनाथ मानसून में सबसे जोखिमभरा माना जाता है। साल 2013 की भीषण बाढ़ के बाद यहां की यात्रा और भी डरावनी हो गई है। बारिश में यहां के रास्ते टूट जाते हैं, फिसलन बहुत बढ़ जाती है और नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। ट्रैकिंग के रास्ते में भूस्खलन भी हो सकता है। इसलिए मानसून में केदारनाथ की यात्रा को टाल देना ही बेहतर है।

नैनीताल

नैनीताल एक खूबसूरत झीलों का शहर है, लेकिन मानसून में यहां का सफर खतरे से खाली नहीं होता। बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन हो जाता है और रास्ते बंद हो जाते हैं। कई बार पर्यटक बीच रास्ते में फंस जाते हैं। प्रशासन को रेस्क्यू करना पड़ता है। इसलिए इस मौसम में नैनीताल घूमने न जाएं।

मसूरी

'पहाड़ों की रानी' कहे जाने वाली मसूरी भी मानसून में सुरक्षित नहीं मानी जाती। यहां की सड़कें बारिश में काफी फिसलन भरी हो जाती हैं। लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय प्रशासन भी इस मौसम में लोगों को मसूरी यात्रा से बचने की सलाह देता है।


अल्मोड़ा

अल्मोड़ा एक शांत और सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, लेकिन बारिश के मौसम में यहां जाना खतरे से खाली नहीं होता। यहां अक्सर बादल फटने, भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। दूर-दराज के इलाकों में रास्ते बंद हो सकते हैं, जिससे आप फंस सकते हैं।

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ उत्तराखंड का एक खूबसूरत और ऊंचाई पर बसा क्षेत्र है। मानसून में यहां यात्रा करना बहुत जोखिम भरा हो सकता है। लगातार बारिश के कारण यहां के रास्ते जाम हो जाते हैं और भूस्खलन से रास्ता बंद हो सकता है।


क्या रखें सावधानी?

मानसून का मौसम जितना सुंदर होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम विभाग की जानकारी जरूर लें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। पहाड़ों में रात के समय यात्रा करने से बचें क्योंकि बारिश के कारण रास्ते फिसलन भरे और खतरनाक हो सकते हैं। नदियों, झरनों और नालों के पास जाने से परहेज करें, क्योंकि बारिश में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। अगर यात्रा बेहद जरूरी न हो तो मानसून के मौसम में पहाड़ों की यात्रा टालना ही समझदारी है। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद बिना किसी खतरे के ले सकें।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story