×

Mainpuri News:सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- पीएम बार-बार बोल रहे झूठ

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा से प्रदेश अध्यक्ष धनीराम श्रमिक पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

Ashraf Ansari
Published on: 25 Feb 2024 2:51 PM GMT
State President of SP Mazdoor Sabha targeted BJP, said - PM is telling lies again and again
X

सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- पीएम बार-बार बोल रहे झूठ: Photo- Newstrack

Mainpuri News: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा से प्रदेश अध्यक्ष धनीराम श्रमिक आवास विकास पर बने सपा कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार झूठ बोलकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं। वही देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर खड़े होकर लोगों को बताते हैं कि उनकी सरकार देश के 80 करोड लोगों को मुक्त राशन देने का काम कर रही है।

लेकिन हम उनको बता दें कि उनकी सरकार से पहले देश की जनता को मुफ्त में राशन मिलता था और उसके साथ-साथ 5 लीटर मिट्टी का तेल और 3 किलो चीनी मिलती थी। जो कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब नहीं मिलती है।हम मांग करते हैं कि दोबारा से 3 किलो चीनी और 5 लीटर मिट्टी का तेल लोगों को मिलना चाहिए। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो हमारे मजदूर संघ के लोग सड़कों पर उतरकर नारा लगाएंगे "खो गए चीनी पी गए तेल यह देखो मोदी का खेल"।

2024 में चली जाएगी मोदी सरकार

समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा से प्रदेश अध्यक्ष धनीराम श्रमिक ने कहा लगातार भाजपा के लोग कहते हैं कि हमारा भारत विश्व गुरु बन रहा है लेकिन असल में यह सभी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। असल में देश गरीबी की ओर जा रहा है। देश में लगातार महंगाई बेरोजगारी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार उनकी बातों को नहीं मान रही है उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है उनके ऊपर गोलियां चलवाई जा रही है।

अब देश की जनता ने मन बना लिया है कि इस झूठी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएंगे। वही हमारा इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story