×

Covid-19 Crisis: महाराष्ट्र में बढ़ा मिनी लॉकडाउन, अब इतने दिन रहेगा लागू

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown) की मियाद को बढ़ा दिया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 30 April 2021 1:49 AM GMT (Updated on: 30 April 2021 1:49 AM GMT)
Covid-19 Crisis: महाराष्ट्र में बढ़ा मिनी लॉकडाउन, अब इतने दिन रहेगा लागू
X

गेट वे ऑफ इंडिया (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुंबई: कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में कमी न आते देख महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार ने मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown) की मियाद को बढ़ा दिया है। गुरुवार को सूबे के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है, जिससे कोरोना महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके।

आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी का खतरा बना हुआ है, जिसके मद्देनजर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया गया है। कुंटे ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है।

इसलिए बढ़ा लॉकडाउन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लगाए जाने के बाद भी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी नहीं देखी गई है, जिसके बाद माना जा रहा था कि सरकार द्वारा लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई जा सकती है। इसे लेकर कई राज्य मंत्री संकेत भी दे चुके थे। अब सूबे में 15 मई लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी।

कोरोना जांच कराते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

जाहिर है कि कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के बाद एक बार फिर से महाराष्ट्र पर बुरा असर पड़ा है। दिन ब दिन राज्य की स्थिति बिगड़ती जा रही है। रिकॉर्ड तोड़ मामलों और मृतकों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। इस बीच गुरुवार को यहां पर कोरोना के 66 हजार से ज्यादा नए दर्ज किए गए हैं।

सूबे में बेकाबू कोरोना की रफ्तार

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 771 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इससे पहले सूबे में रिकॉर्ड करीब एक हजार लोगों की मौत दर्ज की गई थी। नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45 लाख 39 हजार 553 हो गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 67 हजार 985 पहुंच गया है। फिलहाल राज्य में कोरोना के 6 लाख 70 हजार 301 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मरीजों के रिकवरी रेट 83 फीसदी से अधिक है।

Shreya

Shreya

Next Story