आज ही के दिन 2011 में भारत में जीता था वर्ल्ड कप, देखें तस्वीरों में खास पल

(Photo Courtesy- Social Media)
आज ही के दिन टीम इंडिया के धुरंधरों ने वो काम करके दिखा दिया था, जिसका पूरे देश को इंतजार था।
2 अप्रैल 2011 को ही टीम इंडिया ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
टीम ने 28 सालों का सूखा खत्म कर 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था।
धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने यह करिश्मा किया था।
यह मुकाबला 2 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था।
इस जीत ने करोड़ों देशवासियों की आंखें नम कर दी थीं।
धोनी द्वारा विनिंग सिक्स लगाए जाने के बाद हर कोई खुशी के आंसू रो पड़ा था।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सपना भी सालों बाद इस दिन पूरा हुआ था।
इस जीत के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी महान कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए थे।
ऐसी थी भारतीय टीम की प्लेइंग 11- महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, जहीर खान, हरभजन सिंह, एस श्रीसंत, मुनाफ पटेल।