पीरियड्स के बारे में 6 मिथ्स, कहीं आप भी तो नहीं मान रहीं सच

(Photo Courtesy- Social Media)
पीरियड्स में ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें करने की मनाही होती है।
पीरियड्स को लेकर कई तरह के मिथ्स फैले हुए हैं।
आज हम आपको मासिक धर्म से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में बताने या रहे हैं।
आपने बड़ों को कहते सुना होगा कि पीरियड्स का खून गंदा होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून बिल्कुल साफ होता है।
आपने यह भी सुना होगा कि पीरियड एक हफ्ते तक चलने ही चाहिए। लेकिन कुछ महिलाओं को ये केवल दो या तीन दिनों तक ही रहता है, जो कि बिल्कुल सामान्य है।
पीरियड को लेकर एक और मिथक ये है कि यदि आप मासिक धर्म के दौरान यौन संबंध बनाते हैं तो आप गर्भवती नहीं हो सकतीं। जो कि एक Myth है।
ऐसा कहा जाता है कि खट्टे फूड खाने से मासिक धर्म की ऐंठन यानी क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं। लेकिन पीरियड क्रैंप्स और खट्टे खाद्य पदार्थ खाने के बीच कोई संबंध नहीं है।
पीरियड के दौरान अपने बाल नहीं धोने चाहिए। ये भी आपने सुना ही होगा। लेकिन बाल धुलने से ब्लीडिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
पीरियड के दौरान महिलाओं को एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस दौरान व्यायाम करने से ऐंठन और सूजन से राहत मिल सकती है।