शिवांगी जोशी के बर्थडे पर कुशाल टंडन ने लुटाया प्यार, रिश्ता हुआ कंफर्म!

(Photo Courtesy- Instagram)
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज यानी 18 मई को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं।
एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके रियूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने उनके लिए प्यार भरा नोट लिखा है।
कुशाल टंडन ने शिवांगी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं।
इस फोटो के साथ कुशाल ने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे माय गॉर्जियस। आज, मैं आपको और आप जिस तरह की अविश्वसनीय इंसान हैं, उसका जश्न मनाता हूं।
आप बहुत दयालु हैं, आप बहुत कोमल हैं, आप इतनी देखभाल करने वाली हैं, आप बहुत फनी हैं, आप वह सब कुछ हैं जो एक लड़की में होना चाहिए, और मैं आपको अपने जीवन में पाकर बहुत आभारी हूं।
कुशाल की इस पोस्ट पर शिवांगी ने खूब सारे प्यार भरे इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।
कुशाल के इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
बता दें बीते काफी समय से शिवांगी और कुशाल का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है।
दोनों एक साथ टीवी शो 'बरसातें मौसम प्यार का' में नजर आए थे।
शो में दोनों की कमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया और इसी के बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं।
हालांकि न तो शिवांगी और न ही कुशाल ने इस रिश्ते को कंफर्म किया है।