एमी जैक्सन का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़े लोगों के होश, आपने पहचाना?

Amy Jackson (Photo Courtesy- Instagram)
एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा ही चर्चा में छाई रहती हैं।
उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं।
इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में एमी को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
इन तस्वीरों में एमी का चेहरा इतना बदला नजर आ रहा है कि उन्हें लोग पहचान तक नहीं पा रहे।
इन तस्वीरों को देख हर कोई चौंक गया।
एमी अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में नजर आ चुकी हैं।
जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी तब वह काफी क्यूट नजर आती थीं।
लेकिन उनके लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
उनके इस नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर किलियन मर्फी से की जा रही है।