मराठी मुलगी श्रद्धा कपूर ने एथनिक लुक में लूटी लाइमलाइट, Photos

Shraddha Kapoor (Photo Courtesy- Instagram)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा और भाभी शजा मोरानी की गोदभराई सेरेमनी में पहुंचीं।
गोदभराई सेरेमनी से श्रद्धा का लुक खूब वायरल हो रहा है।
गोदभराई सेरेमनी में एक्ट्रेस मराठी लुक में पहुंचीं।
उन्होंने लेमन कलर की अनारकली ड्रेस पहने हुई थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
श्रद्धा ने इस आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप रखा था और मराठी नथ कैरी की थी।
उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, बताओ क्या देख रही हूंं???
श्रद्धा का यह लुक खूब पसंद किया जा रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थीं।
अब वह जल्द ही फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी।
इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।