यूपी में बढ़ा कद तो अब इन राज्यों पर 'साइकिल' दौड़ाएंगे अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव अब पार्टी के विस्तार को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं।
अखिलेश यादव सपा को अब और राज्यों में भी फलते-फूलते देखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश की दो खास सूबों पर नजर है।
संसद के निचले सदन यानी कि लोकसभा में सपा का कद बढ़ने के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के फैलाव की दिशा में काम कर रहे हैं।
यूपी में बीजेपी और कांग्रेस के बाद सपा के तीसरे नंबर की पार्टी बनने पर अखिलेश यादव अब दूसरे राज्यों में साइकिल दौड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अखिलेश यादव की निगाह अब हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव पर है।
सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि सपा और कांग्रेस का गठजोड़ यूपी के बाद अब हरियाणा और महाराष्ट्र में भी नजर आ सकता है।
विपक्ष के इंडिया ब्लॉक के बैनर तले सपा ने हरियाणा में 5 तो महाराष्ट्र में 12 सीटों पर दावा कर दिया है, इसके बदले में वह यूपी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को दो सीटें दे सकती हैं।
सपा और कांग्रेस के बीच गिव एंड टेक वाले फॉर्मूले पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि सपा इसपर विचार कर रही है।
बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जबकि महाराष्ट्र में 288 विस सीटों पर चुनाव होना है।