अनंत-राधिका की शादी में देसी लुक में खूब जंचे ये विदेशी सुपरस्टार्स

photo credit: instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीवुड स्टार्स की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शादी में खूब रौनक जमाई।
अंबानी के फंक्शन में विदेशी स्टार्स फुल देसी लुक में दिखाई दिए, जिनका लुक भी काफी वायरल हो रहा है।
आइए देखते हैं किन-किन स्टार्स ने भारतीय परिधान में लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन अपनी बहन क्लोइ कार्दशियां के साथ शादी में शामिल हुईं। इस मौके पर दोनों कादेसी अवतार देखने को मिला। सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज में किम हमेशा की तरह काफी हॉट नजर आईं।
रेसलर और एक्टर जॉन सीना भी लाइट ब्लू रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लगे। उनका स्वैग देखने लायक था।
प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस भी इंडियन लुक यानी शेरवानी में काफी हैंडसम दिखें। निका का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा।
यूके के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल हुए। टोनी ब्लेयर ने जहां ब्लू और व्हाइट शेरवानी पहनी थी तो वहीं उनकी पत्नी लाल अनारकली सूट में काफी खूबसूरत दिखाई दीं।
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो अपनी पत्नी संग अनंत-राधिका की शादी में इंडियन लुक में नजर आएं। दोनों का ये देसी लुक लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है।