फ्लोरल गाउन में प्रिंसेस जैसी दिखीं अनुष्का, देख डोला सबका मन

(Photo Courtesy- Instagram)
एक्ट्रेस अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वह अक्सर अपनी फोटोज फैंस संग शेयर करती रहती हैं।
इस बीच उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
इन तस्वीरों में वह फ्लोरल बॉडीकॉन गाउन में नजर आ रही हैं।
इस गाउन में वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
ग्लैम मेकअप, कर्ली हेयर और मिनिमल एसेसरीज से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।
कैमरे के लिए एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।
अनुष्का की इन तस्वीरों पर करीब ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का सेन ने अपना करियर बतौर चाइल्ड एक्टर शुरू किया था।
वह बालवीर, झांसी की रानी, देवों के देव महादेव, इंटरनेट वाला लव जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
21 साल की अनुष्का ने अपने मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है।
उनकी फैन फॉलोइंग इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में है।