सूर्योदय से पहले कर लें ये काम, नहीं होगी कभी पैसों की कमी

(Photo Courtesy- Social Media)
आज के समय में लोगों के सोने, उठने का समय काफी बदल चुका है।
जिस समय बड़े-बुजुर्ग उठने की सलाह देते हैं, उस वक्त व्यक्ति सोने जाता है।
आपमें से भी कई लोग देर रात तक फोन चलाने के बाद 2 या 3 बजे सोते होंगे।
लेकिन क्या आपको पता है धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सूर्योदय के बाद उठना और सूर्यास्त के समय सोना मां लक्ष्मी को नाराज कर देता है।
व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए।
साथ ही अगर आप सूर्योदय से पहले कुछ काम निपटा लेंगे तो आपको आर्थिक तंगी से गुजरना नहीं पड़ेगा।
आइए जानें कौन से हैं वो काम, जिन्हें सुबह-सुबह करने से विशेष फल मिलता है।
सूर्योदय से पहले झाड़ू लगा लेनी चाहिए। क्योंकि ऐसा कहा जाता है जिस घर में सूर्योदय से पहले झाड़ू लग जाए, वहां कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है।
इसके अलावा घर के मुख्य द्वार हमेशा सूर्योदय से पहले खुल जाने चाहिए। खिड़कियों, दरवाजों से आती सूर्य की पहली किरण घर में पैसों की कमी नहीं होने देती है।
सुबह उठने के बाद सबसे पहले ईश्वर का नाम लें। साथ ही अपनी दोनों हथेलियों को जोड़ते हुए 'कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥' मंत्र का जाप करें।
सवेरे उठने के बाद भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाने से भी सोया हुआ भाग्य जागता है।