20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जायेगा, इस दिन शादी शुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स किसी भी त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं, वहीं करवाचौथ की भी जबरदस्त धूम देखने को मिलती है।
इस साल बॉलीवुड के कई न्यूली वेड्स कपल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे, आइए बताते हैं कि वे कौन-कौन हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ये पहला करवाचौथ होगा, क्योंकि दोनों की शादी इसी साल जुलाई महीने में हुई है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी इस साल अपना करवा चौथ मनाएंगे, क्योंकि दोनों ने इसी साल 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी।
वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का भी ये करवाचौथ होगा। जैकी और रकुल प्रीत सिंह इसी साल 21 फरवरी को सात फेरे लिए थे।
अभिनेत्री कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं, तो उनका भी शादी के बाद ये पहला करवाचौथ है।
टीवी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री आरती सिंह भी 20 अक्टूबर को अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का भी ये पहला करवाचौथ है, दोनों ने 24 सितंबर को गुपचुप शादी रचाई थी।
एक्ट्रेस सुरभि चंदना का भी ये पहला करवाचौथ होगा।