जीवन को सही दिशा दिखाते हैं भगवान बुद्ध के ये अनमोल विचार

(Photo Courtesy- Social Media)
आज यानी 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
मान्यता है कि इसी दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
भगवान बुद्ध के अनमोल विचार लोगों को जीवन जीने का सही ढंग सिखाते हैं और सही रास्ते पर चलने के लिए मार्गदर्शन करते हैं।
आइए जानते हैं भगवान बुद्ध के कुछ अनमोल विचार, जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे।
शांति भीतर से आती है। इसे बाहर मत खोजो।
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में खुश रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है।
क्रोध में हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा, मौन रहना है जो जीवन में शांति लाता है।
सदैव सच का साथ देते रहो। अच्छा सोचो और अच्छा करो। प्रेम धारा बनकर बहो।
स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ी संपत्ति है, निष्ठा सबसे अच्छा संबंध है।
मन ही सब कुछ है। आप जो सोचते हैं, वही बनते हैं।