बजट 2024 के लिए वित्त मंत्री ने पहनी ये खास साड़ी

photo credit: social media
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना सातवां बजट पेश कर करने जा रही हैं।
बजट से ठीक पहले उनका बजट लुक सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अपने सातवें बजट के लिए वित्त मंत्री ने बेहद खास साड़ी चुना है, वित्त मंत्री का ये लुक हर बार की तरह बेहद यूनिक है।
वित्त मंत्री ने बजट 2024 को पेश करने के लिए सफेद और डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनी है। गुलाबी और सफेद रंग संयोजन और मासूमियत का रंग माना जाता है।
निर्मला सीतारमण का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि बजट 2024 में उनके लिए खास होगा।
बजट पेश करने से पहले निर्मला सितारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनसे दही शकर खाकर शुभ आशीर्वाद लिया।
बता दें कि निर्मला सीतारमण ने 2024 के अंतरिम बजट के लिए नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। नीला रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है।
2021 में वित्त मंत्री ने लाल बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। यह रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है।