दर्द में कॉमेडियन भारती सिंह, इस बीमारी के कारण अस्पताल में हुईं भर्ती

(Photo Courtesy- Social Media)
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने व्लॉग शेयर कर यह जानकारी फैंस को दी है।
व्लॉग में भारती हॉस्पिटल में एडमिट नजर आईं।
काफी समय तक पेन में रहने के बाद उन्हें अपनी बीमारी का पता चला, जिसके बारे में उन्होंने व्लॉग में भी बताया है।
उन्होंने बताया, वह तीन दिन से दर्द से तड़प रही थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कॉमेडियन को पहले तो लगा कि उन्हें फूड इंफेक्शन है। लेकिन टेस्ट रिपोर्ट सामने आने के बाद कुछ और ही खुलासा हुआ।
रिपोर्ट में सामने आया कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है और वो किसी वेन में फंसी है।
भारती के साथ इस मुश्किल घड़ी में उनके पति हर्ष अस्पताल में मौजूद हैं।
लेकिन हॉस्पिटल में भारती अपने बेटे गोला को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं।
भारती ने बताया कि वह पहली बार अपने बेटे से दूर हैं। ऐसे में कॉमेडियन अपने बच्चे के पास जाने के लिए तड़प रही हैं।