लॉन्गईयरब्येन, नॉर्वे में 'नो डेथ पॉलिसी' है। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है कि ये रिमोट लोकेशन है, यहां जो डेड बॉडीज दफनाई जाति है वो लो टेंपरेचर के कारण खराब हो जाएगा।
कुगनॉक्स, फ्रांस
फ्रांस के कुगनॉक्स के मेयर ने अधिकारियों से नया कब्रिस्तान खोलने की इजाजत पाने में नाकामी के बाद वहां मरने पर बैन लगा दिया था। उनका ये तरीका काम कर गया और फिर हार मानकर अथॉरिटी ने नई सिमेट्री की इजाजत दे दी।
सेलिया, इटली
सेलिया के मेयर को एक आदेश जारी करना पड़ा, उन्होंने घटती आबादी से लड़ने के उपाय के रूप में मरने पर रोक लगा दी, जो लोग खुद की अच्छी देखभाल नहीं करते थे, उन्हें अधिक टैक्स लगाकर सजा देने का कानून बनाया गया।
इटुकुशिमा, जापान
शिंतो धर्म के मुताबिक जापान के आइलैंड इटुकुशिमा को एक पवित्र स्थान माना जाता है। 1868 तक यहां मरने या जन्म देने की इजाजत नहीं थी। इस द्वीप में अभी भी कोई कब्रिस्तान या अस्पताल नहीं है।
ले लावांडो, फ्रांस
शहर के मेयर को 2000 में मौत पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था क्योंकि एक नए कब्रिस्तान की इजाजत "पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं" के कारण ठुकरा दी गई थी।