स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है।
आपके सपने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के संकेत देते हैं।
अक्सर आप जो सपने देखते होंगे, उन्हें किसी न किसी से शेयर जरूर करते होंगे।
लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए। क्योंकि इससे खुद का ही नुकसान हो सकता है।
आइए जानते हैं कौन से हैं वो सपने?
फूलों का बगीचा
अगर सपने में फूल का बगीचा दिखे तो इसे किसी को भी न बताएं। यह आर्थिक वृद्धि का संकेत होता है, लेकिन इस सपने को किसी के साथ शेयर करने से इसका प्रभाव कम हो जाता है।
भगवान के दर्शन
कहते हैं कि सपने में भगवान का दिखना आने वाली खुशहाली की ओर इशारा करते हैं। इसका भी जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए।
खुद की मृत्यु
क्या आपने सपने में कभी खुद की या किसी करीबी की मृत्यु देखी है? इस सपने का अर्थ ये होता है कि आपके जीवन की सभी मुश्किलें जल्द हल होने वाली हैं। ऐसे में इन सपनों को भी न बताएं।
चांदी भरा कलश
इस तरह के सपने भी शुभ दिन आने के संकेत होते हैं। इन्हें दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।