कीर्ति नहीं बल्कि ये है एल्विश यादव की पंजाब वाली गर्लफ्रेंड, वायरल हुईं तस्वीरें

(Photo Courtesy- Instagram)
बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव की लव लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है।
एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा का अब ब्रेकअप हो चुका है।
लेकिन फैंस का मानना है कि दोनों अपने ब्रेकअप का नाटक कर रहे हैं और अब भी रिलेशनशिप में हैं।
हालांकि एल्विश ने बिग बॉस से निकलने के बाद हिंट दिया था कि कीर्ति उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं।
साथ ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के पंजाब से होने की भी बात कही थी।
अब सोशल मीडिया पर उनका नाम सोनी यादव नाम की एक लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है।
वह पेशे से मॉडल हैं।
सोशल मीडिया पर सोनी एल्विश को फॉलो भी करती हैं।
दावा यह भी किया जा रहा है कि एल्विश के दोस्त के यूट्यूब वीडियो में भी उन्हें स्पॉट किया गया था।
हालांकि न तो एल्विश और ना ही सोनी ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले एल्विश ने काफी सालों तक कीर्ति मेहरा को डेट किया था।
खबरें हैं कि एल्विश के बाद कीर्ति बिग बॉस 17 में नजर आएंगी।