गुप्‍त नवरात्रि में मातारानी को लगाएं ये भोग, पूरी होगी मनोकामना

photo credit: social media
इस साल गुप्‍त नवरात्रि 6 जुलाई से शुरू हो रही है जो 15 जुलाई 2024 तक चलेगी। यहां जानें इन 9 दिनों में आप मातारानी के 9 रूपों को क्या-क्या प्रिय भोग लगा सकते हैं।
मां शैलपुत्री - पहले दिन मां शैलपुत्रीकी पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
मां ब्रह्मचारिणी- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
मां चंद्रघंटा - नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन पंचामृत का भोग लगाएं, जो मां को बेहद पसंद है।
कुष्मांडा देवी- नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है। इस दिन मालपुआ का भोग लगाएं।
स्कंदमाता - नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन केले का भोग लगाएं।
मां कात्यायनी देवी- नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
मां कालरात्रि- नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मीठे पानी का भोग लगाया जाता है।
मां महागौरी - नवरात्रि के आठवे दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को नारियल के लड्डू का भोग लगाएं।
मां सिद्धिदात्री- नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन केसर का भोग लगाएं।