7 बार, जब आलिया भट्ट ने अपने साड़ी लुक से लूटी ली महफिल

(Photo- Social Media)
आज 15 मार्च को आलिया भट्ट अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।
आइए इस मौके पर देखते हैं उनके टॉप गॉर्जियस साड़ी लुक।
आलिया भट्टा का ये मेट गाला लुक तो याद ही होगा। इस लुक को लेकर वह वर्ल्डवाइड सुर्खियों में रही थीं।
लंदन में होप गाला के कार्यक्रम में आलिया भट्ट ने इस आइवरी कलर की साड़ी में शिरकत किया था, जिसमें वह बेहद हसीन लगीं।
सब्यसाची के फैशन इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने के मौके पर आलिया ने ब्लैक कलर की साड़ी में अपना दिलकश अंदाज दिखाया था।
आलिया भट्ट की ये सिल्वर साड़ी भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी, जिसे उन्होंने आईटीए अवॉर्ड्स 2022 के लिए पहना था।
NMACC के इवेंट में आलिया ने इस लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया था। मैटेलिक साड़ी, ऑफ शोल्डर ब्लाउज और डायमंड नेकलेस में वह वाकई डीवा वाइब दे रही थीं।
रियाद में हुए एक अवॉर्ड इवेंट में आलिया भट्ट इस रॉयल लुक में नजर आई थीं। इस साड़ी में वह किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थीं।
इस रेड़ साड़ी का क्या ही कहना, आलिया भट्ट इसमें नई नवेली दुल्हन जैसी लग रही थीं।